संजय दत्त पहुंचे अमृतसर: गोल्डन टेंपल में टेका माथा, कहा- पंजाब साडा स्टटे है

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंजाबः मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (संजू बाबा) पंजाब के अमृतसर पहुंचे. यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका. संजय दत्त अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब आए हैं. उन्होंने बताया कि हम लोग नई फिल्म की शूटिंग अमृतसर में कर रहे हैं, इसलिए वह अपनी टीम के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आए हैं. अमृसर आना उन्हें अच्छा लगता है.

पंजाब के साथ हमेशा जुड़ाव रहा है
संजय दत्त ने कहा कि पंजाब साडा स्टटे है. पंजाब के साथ हमेशा जुड़ाव रहा है और पंजाब के साथ बहुत प्यार और लगाव भी है. राजनीति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कृपया मुझे माफ करो, ऐसे सवाल न पूछो. दरअसल, उनसे पूछा गया था कि आपके पिता लंबे समय तक राजनीति में रहे हैं और आपका क्या ऐसा कोई प्लान है. उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब देने से इनकार कर दिया.

अमृतसर का खाना बल्ले-बल्ले
वहीं, संजय दत्त ने बताया कि जिस फिल्म की वह शूटिंग कर रहे हैं, वह एक्शन फिल्म है. उन्होंने कहा कि अमृतसर आकर उन्हें अच्छा लगा है. यहां वह जलेबी, पनीर टीका और लस्सी भी पीएंगे. संजू बाबा ने कहा कि अमृतसर का खाना बल्ले-बल्ले (लाजवाब) है.

Latest News

भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला आज, जानें समय, कब व कहां देखें लाइव टेलीकास्‍ट और स्‍ट्रीम‍िंग

New Delhi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला...

More Articles Like This

Exit mobile version