सारा अली खान ने लीज पर दिया अपना आलीशान बंगला, जानें कितने एक्टर घर के रेंट से कर रहे हैं तगड़ी कमाई?

Must Read

Mumbai: सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी व एक्ट्रेस सारा अली खान ने मुंबई में बड़ी डील की है. सारा ने अपने एक बंगले को 5 साल के लिए लीज पर दिया है. सारा अली खान ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित अपने एक बंगले को पांच साल के लिए किराए पर दिया है. इस डील की कुल वैल्यू करीब 4.14 करोड़ रुपये बताई जा रही है. शुरुआती तौर पर इस बंगले का मासिक किराया 6.5 लाख रुपये तय किया गया है.

20 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा

इस बंगले को ‘प्रोडिजी मॉन्टेसरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी ने लीज पर लिया है. किराएदार ने इसके लिए 20 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा किया है. यह एग्रीमेंट 1 मई 2026 से प्रभावी होगा और इसमें तीन साल का लॉक-इन पीरियड रखा गया है. इसके अलावा तीसरे साल से हर साल किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान भी शामिल किया गया है.

4,500 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली है प्रॉपर्टी

सारा की यह प्रॉपर्टी ओल्ड लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की एक सोसाइटी में स्थित है और करीब 4,500 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली हुई है. इसमें ग्राउंड फ्लोर के साथ एक अतिरिक्त फ्लोर भी शामिल है, जो इसे रहने या कमर्शियल इस्तेमाल के लिए काफी आकर्षक बनाता है. सिर्फ सारा अली खान ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई अन्य सितारे भी रियल एस्टेट में निवेश कर अच्छी कमाई कर रहे हैं.

चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं सारा अली खान

इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित, श्रद्धा कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है. सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया है. सलमान खान ने अपने एक अपार्टमेंट को किराये पर दिया है. ये अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट में शिव अस्थान हाइट्स में मौजूद हैं. ये प्रॉपर्टी 95,000 रुपये प्रति महीने रेंट पर है.

अमिताभ बच्चन ने भी अपने दो आलीशान बंगले किराये पर दिया

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी अपने दो आलीशान बंगले अम्मू और वत्स के ग्राउंड फ्लोर को किराये पर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे उन्हें 18.9 लाख रुपये की कमाई होती है. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी अपने दो आलीशान बंगले अम्मू और वत्स के ग्राउंड फ्लोर को किराये पर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे उन्हें 18.9 लाख रुपये की कमाई होती है.

रेंट से लाखों कमा रही हैं करिश्मा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी रेंट से लाखों कमा रही है. उन्होंने भी अपने बांद्रा के एक आलीशान अपार्टमेंट को किराए पर दिया है. इस फ्लैट के लिए करिश्मा को 5.51 लाख रुपये महीने के मिलते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी रेंट से लाखों कमा रही है. उन्होंने भी अपने बांद्रा के एक आलीशान अपार्टमेंट को किराए पर दिया है. इस फ्लैट के लिए करिश्मा को 5.51 लाख रुपये महीने के मिलते हैं.

प्रियंका चोपड़ा के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टी

प्रियंका चोपड़ा के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टी हैं और उनमें से एक आलीशान बंगला है, जो पुणे के पास स्थित है. खबरों की मानें तो उन्होंने भी अपना एक बंगला रेंट पर दे रखा है, जिससे एक्ट्रेस को हर महीने 2 लाख रुपये रेंट के तौर पर मिलते हैं. प्रियंका चोपड़ा के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टी हैं और उनमें से एक आलीशान बंगला है, जो पुणे के पास स्थित है. खबरों की मानें तो उन्होंने भी अपना एक बंगला रेंट पर दे रखा है, जिससे एक्ट्रेस को हर महीने 2 लाख रुपये रेंट के तौर पर मिलते हैं.

सैफ अली खान ने भी किराए पर दिया है अपना अपार्टमेंट

सैफ अली खान ने भी अपना बांद्रा स्थित अपार्टमेंट गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिया हुआ है. इस अपार्टमेंट के महीने का किराया 3.5 लाख रुपए है. सैफ अली खान ने भी अपना बांद्रा स्थित अपार्टमेंट गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिया हुआ है. इस अपार्टमेंट के महीने का किराया 3.5 लाख रुपए है.

लाखों की कमाई करते हैं अजय देवगन, काजोल

बॉलीवुड कपल काजोल और अजय देवगन ने गोवा में एक विला किराए पर दे रखा है और गोरेगांव में भी एक ऑफिस स्पेस से लाखों की कमाई करते हैं. बॉलीवुड कपल काजोल और अजय देवगन ने गोवा में एक विला किराए पर दे रखा है और गोरेगांव में भी एक ऑफिस स्पेस से लाखों की कमाई करते हैं.

इसे भी पढ़ें. PM Modi In Assam: पीएम मोदी बोले- असम में तेजी से हुआ विकास, जीत की हैट्रिक लगनी तय

Latest News

‘ये हमारा युद्ध नहीं…’, ब्रिटेन के PM स्टार्मर का ट्रंप को झटका, ईरान के खिलाफ जंग में शामिल होने से इनकार

Middle East Tensions: बुधवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी कि ईरान में चल रहा संघर्ष...

More Articles Like This