Bol Bam Song: महादेव बने पवन ने नाराज पार्वती से कहा ‘गउरा हो हंस द ना’, गाना दोबारा हो रहा वायरल

Sawan Bhojpuri Songs: सावन का आज पहला दिन है. सावन के महीने के पहले दिन शिवायलों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. ज्योतिर्लिंग पर कई किलोमीटर लंबी लाइनों के बाद भक्तों को दर्शन मिल रहा है. ऐसे में भक्त संगीत के सहारे शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. दरअसल, सावन के महीने में भोजपुरी शिव भजनों की चर्चा खूब रहती है. वहीं इस सावन भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस गानें को शिवायलों में जमकर सुना जा रहा है. आलम ये है कि सुबह से शाम तक लोग भजन सुन रहे हैं. गाने के बोल हैं ‘गउरा हो हंस द ना’. गाने को पवन सिंह ने गाया है.

यह भी पढ़ें- UP News: महाराष्ट्र के बाद क्या यूपी में भी होगी टूट! सपा को लेकर OP Rajbhar ने दिया बड़ा बयान

5 साल पुराना गाना

गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया था. 2018 में आया गाना एक बार फिर से वायरल होने लगा है. गाने में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भगवान शिव के किरदार को निभा रहे है तो वहीं एक्ट्रेस चांदनी सिंह पार्वती के रूप में नजर आ रही हैं. वीडियो में फिलमाया गया है भगवान शिव गौरा से कहके है कि भष्म और भभूति लगा दीजिए और थोड़ा सा मुस्कुरा दीजिए. दोनों अलग प्रकार के ड्रेस में काफी प्यारे लग रहे हैं.

पवन ने दी आवाज

गाने को खुद पवन सिंह ने आवाज दी है. ,वहीं इसको जय जय जगपति के एल्बम तले जारी किया गया है. इस गाने लिरिक्स को मनोज मतलबी ने लिखा था. संगीत छोटे बाबा ने दिया था. वीडियो का निर्देशन देवेंद्र तिवारी ने किया है. कोरियोग्राफी रामदेवन ने किया है. इस गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब से जारी किया गया था. गाने को 5 अगस्त 2018 जो रिलीज किया गया था.

यह भी पढ़ें- Ration Card: अब टमाटर बेचेंगे कोटेदार, बाजार के बहुत कम दान पर खरीदें राशन कार्ड धारक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version