दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Must Read

Mumbai: ‘बड़े दिल वाला’ और ‘जोरू का गुलाम’ जैसी फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. नूरानी पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के गंभीर आरोप हैं. पुलिस ने उन्हें मुंबई से दूर सतारा के एक फार्महाउस से अरेस्ट किया और सीधे अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.

नूरानी ने बड़े प्रोजेक्ट में काम देने का किया वादा 

पूरा मामला साल 2016 से शुरू होता है. एक 33 साल की एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पहली मुलाकात शकील नूरानी से लोखंडवाला के एक अवॉर्ड शो में हुई थी. उस वक्त नूरानी ने उन्हें अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट में काम देने का वादा किया और मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद जब वह मालवानी स्थित डायरेक्टर के घर स्क्रिप्ट सुनने गईं, तो आरोप है कि उन्हें ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया गया.

मोबाइल में एक वीडियो दिखाकर धमकी

पीड़िता का कहना है कि जब उन्हें होश आया तो डायरेक्टर ने उन्हें मोबाइल में एक वीडियो दिखाकर धमकी दी. आरोप है कि अगर वह इस बारे में पुलिस या अपने परिवार को कुछ भी बतातीं, तो उस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी गई थी. इसी वीडियो का डर दिखाकर 73 साल के शकील नूरानी लंबे समय तक अभिनेत्री का यौन शोषण करते रहे. एफआईआर में यह भी कहा गया है कि उन्हें जबरन गर्भनिरोधक गोलियां तक खिलाई जाती थीं.

शकील नूरानी को धर दबोचा

शिकायत दर्ज होते ही मालवानी पुलिस एक्शन में आ गई. जब पुलिस ने शकील नूरानी की तलाश शुरू की, तो लोकेशन सतारा जिले के मेधा इलाके में एक फार्महाउस की मिली. मुंबई पुलिस की टीम ने बिना देर किए सतारा पहुंचकर मेधा पुलिस की मदद से शकील नूरानी को धर दबोचा. इसके बाद उन्हें बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जज ने पुलिस को मामले की गहराई से जांच करने के लिए 12 अगस्त तक की कस्टडी सौंप दी.

इसे भी पढ़ें. चेन्नई के मशहूर बीच पर मिलेगा फ्री Wi-Fi, रोजाना 45 मिनट तक चलेगा इंटरनेट, 107 नए स्मार्ट पोल लगाने की तैयारी

Latest News

UN में शहबाज शरीफ की फजीहत, हाफिज सईद पर सवाल पड़ा तो मुंह छिपाकर दबे पांव भागे पाक PM

Shehbaz Sharif:  संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उस समय असहज स्थिति का सामना...

More Articles Like This