Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने राम मंदिर को लेकर की पीएम मोदी की तारीफ, बोलीं- ‘आपने इतिहास बदल के दिखा दिया…’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shilpa Shetty: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस कार्यक्रम में फिल्मी जगत की कई हस्तियों ने भी शिरकत की थी. वहीं, अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ की है. एक्ट्रेस ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर अपना उत्साह व्यक्त किया.

एक्ट्रेस ने की पीएम मोदी की तारीफ

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह देखने को मिला था. अब शिल्पा शेट्टी ने भी अपना उत्साह व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर पीएम मोदी का आभार जताया है. एक्ट्रेस के इस लेटर को महाराष्ट्र बीजेपी के ऑफिशल ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर किया गया है. इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि अन्य लोग भी ऐसे पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर शेयर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Entertainment News: ससुर केविन जोनस को Priyanka Chopra ने दी जन्मदिन की बधाई, मालती संग शेयर की तस्वीर

‘आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं’

शिल्पा शेट्टी ने लेटर में लिखा है,- ‘आदरणीय मोदी जी, कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं. कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं. लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं. आपने राम जन्मभूमि के पांच सौ वर्षों का इतिहास बदल के दिखा दिया. आपको हृदय से धन्यवाद इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्री राम के नाम के साथ, हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया है. नमो राम! जय श्री राम.’ सोशल मीडिया पर ये लेटर खूब पढ़ा जा रहा है और लोग अपनी जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

शिल्पा शेट्टी वर्कफ्रंट

बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आईं थीं. उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhothra) और विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में नजर आए थे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This