फिल्म ‘Son Of Sardar 2’ की शूटिंग शुरू हुई, विंदू दारा सिंह बोले- ‘फिल्म जबरदस्त होने वाली है’

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन हाल ही में फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में दिखाई दिए थे। अजय देवगन की जोड़ी एक्ट्रेस तब्बू संग इस फिल्म में जमी थी। फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में शांतनु माहेश्वरी भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप गई। ऐसे में अब ‘औरों में कहां दम था’ के बाद एक्टर अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच अब ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगे विंदू दारा सिंह

हाल ही हुए एक इंटरव्यू में विंदू दारा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगे। उन्होंने ने कहा, ‘हां मैं उनके साथ काम कर रहा हूं और उनके साथ शूटिंग भी कर रहा हूं. आगे उन्होंने बताया, वह अजय देवगन के बचपन के दोस्त हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी बेहद ही जबरदस्त है।

2012 में रिलीज हुई थी ”सन ऑफ सरदार”

सन ऑफ सरदार साल 2012 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड एक्शन कॉमेडी फिल्म है, इस फिल्म का निर्देशन अश्वनी धीर ने किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे, जबकि सहायक भूमिका में जूही चावला, अर्जन बाजवा, पुनीत इस्सर, मुकुल देव, विंदु दारा सिंह, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी आदि नजर आए थे। सन ऑफ सरदार कहानी एक ऐसे सरदार की है जो कि 25 साल बाद भारत आता है और अपनी जमीन का कब्जा पाने के लिए उसे एक और सरदार से पंगा लेना पड़ता है।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version