श्वेता तिवारी के खिलाफ दोबारा बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनव कोहली, बेटे से मिलवाने की लगाई गुहार

Must Read

Entertainment News: टीवी एक्टर और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके परिवार का मामला एक बार फिर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा है. दरअसल, एक्टर अभिनव कोहली ने हाइकोर्ट से अपने बेटे रेयांश से मुलाकात कराने की गुहार लगाई है. इसके अलावा उन्होंने एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के खिलाफ अवमानना की याचिका भी दायर की है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को इस मामले की सुनवाई की. सुनवाई के दौरान कोर्ट द्वारा श्वेता तिवारी से उनके बेटे रेयांश के बारे में पूछा गया, तो उनकी आंखों से आंसू छलक गए. इस दौरान श्वेता ने कोर्ट को बताया कि रेयांश कोहली से दो बार मिला है. इस मामले में अदालत ने चार सप्ताह में श्वेता को हलफनामा और अभिनव कोहली को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

अभिनव ने बेटे से मिलने की लगाई गुहार
आपको बता दें कि इस परिवाद की सुनवाई न्यायमूर्ति रेवती मोहिते ढेरे और न्यायमूर्ति गौरी गोडसे की संयुक्त खंडपीठ ने की. इस दौरान अभिनेता अभिनव कोहली की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. दरअसल, इस याचिका में कोहली ने दावा किया है कि उनकी मुलाकात बीते 8 माह से अपने बेटे रेयांश से नहीं हुई है. उससे बातचीत भी नहीं हो पाई है.

खास बात ये है कि श्वेता तिवारी के खिलाफ अभिनव कोहली ने साल 2023 के मई माह में पहले भी अवमानना याचिका दायर की थी. तब भी उन्होंने बेटे से मिलने और फोन पर बातचीत करने की इजाजत देने की बात कही थी. याचिकाकर्ता अभिनव कोहली का कहना है सितंबर 2021 में कोर्ट ने अपने आदेश में उन्हें बेटे से मिलने और फोन पर बातचीत करने की इजाजत दी थी.

श्वेता तिवारी का पारिवारिक मामला दोबारा पहुंचा कोर्ट
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी. इसके बाद उन्हें एक बेटा हुआ. श्वेता की दूसरी शादी के महज कुछ साल में ही विवाद शुरू हो गया. दोनों की राह अलग-अलग हो गई, लेकिन उनके रिश्ते की डोर 7 साल के बेटे रेयांश ने जोड़ रखा है. बेटे के प्यार में न चाहते हुए अभिनव को श्वेता से मिलना पड़ता है. जानकारी हो कि इससे पहले साल 1998 श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से विवाह किया था. वर्ष 2011 में श्वेता और राजा चौधरी का तलाक हो गया. उस दौरान एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि चौधरी उनसे मारपीट करते हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This