Weather Today: मानसून के विदा होने से पहले इन जिलों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Waether Update: आज अक्टूबर की 5 तारीख है. प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों से मानसून विदा लेने की तैयारी में है. ऐसे में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है. भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब यूपी से मानसून विदा लेने को तैयार है. वर्तमान में प्रदेश के पूर्वांचल में मानसून ज्यादा ही सक्रीय है. ऐसे में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से मौसम सुहाना है. हालांकि जहां बारिश नहीं हो रही वहां उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आंचलिक मौसम विभाग लखनऊ की मानें तो आने वाले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद बारिश पर ब्रेक लग जाएगा. हालांकि आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. अक्टूबर के मध्य तक गुलाबी ठंड का प्रभाव देखने को मिल सकता है. इन दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में भले धूप तेज ना निकले, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.

कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हरदोई, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, कानपुर, इटावा, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है तो वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This