‘मुश्किल दौर से गुजर रही हूं…’, स्वास्थ्य संघर्ष के बीच पद्म भूषण मिलने पर इमोशनल हुईं सिंगर अलका याग्निक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Alka Yagnik: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर अलका याग्निक पिछले दो सालों से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रही हैं. इस बीच उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. बीते दिन राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मु ने अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया. इस दौरान 60 साल की सिंगर बेहद कमजोर नज़र आ रही थीं. सम्मान मिलने के बाद अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

इमोशनल हुईं सिंगर Alka Yagnik

दिग्गज सिंगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पद्म पुरस्कार समारोह की तस्वीर साझा की है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें सम्मानित कर रही हैं. तस्वीर के साथ अलका याग्निक ने भावुक संदेश भी लिखा है. उन्होंने लिखा, “पिछले दो सालों से मैं लोगों की नजरों से दूर रही हूं. मैंने अपनी निजी यात्रा के बारे में ज्यादा कुछ साझा नहीं किया. आपमें से कई लोग जानते हैं कि मैं स्वास्थ्य संबंधी मुश्किल दौर से गुजर रही हूं. इस दौरान आपका प्यार, दुआएं, संदेश और अटूट समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहा.”

मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ था

पद्म भूषण मिलने पर अलका याग्निक ने लिखा, “आज जब मैं देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण प्राप्त करने के लिए सामने आई, तो मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ था. यह सम्मान मेरे नाम पर जरूर है, लेकिन उतना ही उन करोड़ों श्रोताओं का भी है जिन्होंने मेरी आवाज को अपनाया, मेरे गीतों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया और जीवन के हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ दिया.”

मैं धीरे-धीरे अपनी जिंदगी की सामान्य राह पर लौट रही

अलका याग्निक ने लिखा, “मैं धीरे-धीरे अपनी जिंदगी की सामान्य राह पर लौट रही हूं. मैं आज यहां सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए मौजूद हूं जो इस सफर का हिस्सा रहे हैं.” सिंगर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान को पूरी विनम्रता और सम्मान के साथ स्वीकार करती हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अगर जनता के पैसे का कोई एक पैसा भी छूता है, तो उसे बख्शेंगे नहीं’, तमिलनाडु के CM विजय ने विपक्ष पर साधा निशाना

Latest News

सिर्फ पेट भरना ही काफी नहीं.. बच्चे की डाइट में शामिल करें ये चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

Baby Brain Development: बच्चों की सेहत और विकास को लेकर हर माता-पिता काफी चिंता में रहते हैं. जब बच्चा...

More Articles Like This

Exit mobile version