ट्रिपल मर्डर से दहला गुरदासपुर: युवक ने गोली मारकर की चाची, बहन और दोस्त की हत्या, खुद भी जान दी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Triple Murder In Gurdaspur: पंजाब से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां गुरदासपुर के बटाला के गांव में एक युवक ने चाची, बहन और दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली का निशाना बना लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

दोस्त की पिस्टल से मारी गोली

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव मुंडी कलार में मंगवार देर रात मनजोत सिंह अपने साथी पूर्व फौजी परगट सिंह वासी खान प्यारा को साथ लेकर अपने चाचा निशान सिंह के घर पर आया. इस दौरान मनजोत सिंह ने अपने दोस्त परगट सिंह की पिस्टल अपने हाथों में पकड़ रखी थी.

पहले चाची-बहन और फिर दोस्त को मारी गोली

आते ही मनजोत सिंह ने चाची हरदीप कौर (40 वर्ष), उसके 13 वर्षीय बेटी हरमीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद मनजोत सिंह और परगट सिंह में कहासुनी हो गई. घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मनजोत सिंह ने अपने दोस्त पूर्व फौजी परगट सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला सिविल अस्पताल भेज दिया. बताया गया है कि हत्यारोपी मनजोत सिंह के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपनी चाची के यहां ही खाना खाता था. खबर लिखे जाने तक किसी की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी.  फिलहांल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी लेह लद्दाख की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Earthquake In Leh Ladakh: गुरुवार की सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से लद्दाख के लेह की धरती कांप उठी. नेशनल...

More Articles Like This

Exit mobile version