हेलीकॉप्टर क्रैश में 17 साल की मशहूर इंफ्लुएंसर सोफिया की मौत, चंद पलों में उजड़ गया परिवार

Must Read

New Delhi: सोशल मीडिया की दुनिया से बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. महज 17 साल की सोशल मीडिया स्टार सोफिया मुरिलो की एक दर्दनाक हादसे में जान चली गई है. खूबसूरत पहाड़ी इलाकों की यात्रा पर निकली कोलंबिया की रहने वाली यह युवा सोशल मीडिया स्टार हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गई. मुरिलो अपने परिवार के साथ ब्राजील रियो डी जनेरियो में छुट्टियां बिताने पहुंची थीं.

टूरिस्ट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

8 अगस्त को उनकी यह यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब तिजुका नेशनल पार्क के पास विस्टा चिनेसा इलाके में उनका टूरिस्ट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दर्दनाक हादसे में सोफिया मुरिलो के साथ उनकी 37 वर्षीय मां वेंडी मनरीके, 59 वर्षीय नानी रोसियो क्यूबिलोस और हेलीकाप्टर पायलट एलेसेंड्रो रोचाकी भी जान चली गई. उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलीकाप्टर पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें भीषण आग लग गई.

उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पर इन्तजार

सोफिया के मामा के मुताबिक, परिवार दूसरे हेलीकप्टर से उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पर इन्तजार कर रहा था. पहले हेलीकॉप्टर को करीब 20 मिनट की सैर के बाद लौटना था लेकिन, उससे पहले ही टीवी न्यूज के जरिए परिजनों को हादसे की खबर मिली. यह जानकारी मिलती ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया. उनकी अचानक हुई इस दर्दनाक मौत से उनके परिवार और पूरी सोशल मीडिया कम्युनिटी में शोक की लहर दौड़ गई है.

इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर काफी मशहूर

स्थानीय अधिकारियों और पुलिस द्वारा इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. सोफिया मुरिलो इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर काफी मशहूर थीं और उन्हें 2.5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे. वह अक्सर ब्यूटी, स्किनकेयर और फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करती थीं. उनके निधन की खबर सामने आते ही फैंस गमगीन हो गए और सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं’, विपक्ष के हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह का बयान

Latest News

Vakrasana Benefits: घंटों बैठने से कमर-पीठ हो गई है अकड़ने? रोज करें ये आसान योगासन, मिल सकते हैं कई फायदे

लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए वक्रासन एक उपयोगी योगासन माना जाता है. इसके नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बनाए रखने, कमर और कंधों के खिंचाव को कम करने और पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. जानें वक्रासन करने का सही तरीका और इसके फायदे.

More Articles Like This