सोनम कपूर के 41वें जन्मदिन पर सास ने कहा ‘सुपरमॉम’, एक्ट्रेस ने दिया जवाब, बोलीं-‘लव यू सो मच मॉम’

Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का आज यानी मंगलवार को 41वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर उनकी सास प्रिया आहूजा ने एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सोनम को बहू नहीं, बल्कि ‘सुपरमॉम’ बताकर खास सम्मान दिया. प्रिया आहूजा ने इंस्टाग्राम पर परिवार की कुछ अनदेखी प्यारी तस्वीरें शेयर कीं. सोनम कपूर की सास और आनंद आहूजा की मां प्रिया आहूजा ने अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. वहीं सास के इस भावुक पोस्ट पर सोनम ने प्यार भरा जवाब दिया. उन्होंने कमेंट में लिखा, ”लव यू सो मच मॉम’.

बहू सोनम पर प्यार लुटाया

इन तस्वीरों को शेयर कर प्रिया आहूजा ने बहू सोनम पर प्यार लुटाया है और बर्थडे विश किया है. इन तस्वीरों में सोनम कपूर अपने दोनों बेटों वायु और रुद्र के साथ नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में कहीं वह अपने बड़े बेटे वायु के साथ समय बिताती नजर आती हैं, तो कहीं वह अपने छोटे बेटे रुद्र को गोद में लिए दिखाई देती हैं. पोस्ट में एक तस्वीर अस्पताल की भी है, जिसमें सोनम अपने नवजात बेटे को सीने से लगाए हुए नजर आ रही हैं.

प्यार भरा कैप्शन भी लिखा

प्रिया आहूजा ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम के लिए प्यार भरा कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, ”हमारी प्यारी सोनम को जन्मदिन की बधाई, वह हमारे परिवार की ऐसी सदस्य है, जो अपने प्यार और अपनेपन से पूरे घर को खुशियों से भर देती है.”  प्रिया आहूजा ने आगे लिखा, “वह ‘सुपरमॉम’ है और हमारे प्यारे वायु और रुद्र की बहुत अच्छी तरह परवरिश कर रही हैं. इस बार का जन्मदिन और भी खास है, क्योंकि सोनम इसे अपने दोनों नन्हे बेटों के साथ मना रही हैं.”

मुझे बहुत गर्व होता है

प्रिया आहूजा ने लिखा,”दूसरी बार मां बनने के बाद जिस तरह सोनम अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां निभा रही हैं, उसे देखकर मुझे बहुत गर्व होता है. वह प्यार, धैर्य और मजबूती के साथ मातृत्व की इस नई यात्रा को आगे बढ़ा रही हैं.” प्रिया ने आगे कहा, “एक मां के रूप में उनका समर्पण और अपने बच्चों के प्रति उनका स्नेह परिवार के लिए गर्व की बात है.

हंसी और खुशियां लेकर आएं

मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सोनम की जिंदगी हमेशा खुशियों, आशीर्वाद और सुंदर यादों से भरी रहे. वायु और रुद्र हमेशा अपनी मां के जीवन में हंसी और खुशियां लेकर आएं. जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, सोनम.” सोनम कपूर ने साल 2018 में कारोबारी आनंद आहूजा से शादी की थी. मुंबई में हुई इस शादी में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में सोनम और आनंद ने बेटे वायु का स्वागत किया. इसके बाद 29 मार्च, 2026 को दूसरे बेटे रुद्र का जन्म हुआ.

इसे भी पढ़ें. UP: रामकथा कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी, बोले- हमारी संस्कृति का आधार हैं राम

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version