पति आनंद के बर्थडे पर Sonam Kapoor ने लुटाया प्यार, फोटो शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

Must Read

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. वहीं मंगलवार यानी 30 जुलाई को सोनम पति आनंद आहूजा का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की है और आनंद पर खूब प्यार भी लुटाया है. आपको बता दें कि शादी के बाद सोनम कपूर पति संग लंदन शिफ्ट हो चुकी हैं.

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को किया बर्थडे विश

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मुंबई में शादी की थी और साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. सोनम कपूर और आनंद आहूजा इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं. एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति संग 10 तस्वीरों के साथ जन्मदिन की बधाई दी है. शेयर की गई तस्वीरों में आनंद आहूजा अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. जी हाँ, बेटे के साथ मस्ती करने से लेकर सोनम का ख्याल रखते हुए आनंद आहूजा दिखाई दे रहे हैं. सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा आनंद, आपको वायु के पिता के रूप में देखना अत्यंत आनंददायी रहा है. वायु और मैं बहुत भाग्यशाली हैं कि आप हमारे मार्गदर्शक हैं.

उन्होंने आगे लिखा, जिस तरह से आप उसकी देखभाल करते हैं, उसे सिखाते हैं और उस पर प्यार बरसाते हैं, वह जादू से कम नहीं है. जैसा कि नताशा बेडिंगफील्ड का गाना है, “अपनी त्वचा पर बारिश को महसूस करें, कोई और इसे आपके लिए महसूस नहीं कर सकता, केवल आप इसे अंदर आने दे सकते हैं,” वैसे ही मुझे आशा है कि आप हर पल को स्वीकार करेंगे और उसी जुनून के साथ अपनी कहानी लिखना जारी रखेंगे. मुझे आज और हमेशा तुम्हारा जश्न मनाना है. यह साल और भी अधिक सफलता, खुशियों और उन सभी चीजों से भरा हो जो आपका दिल चाहता है. मैं इस यात्रा को आपके साथ साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं.

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म बैटल फॉर बिटोरा है. बता दें कि एक्ट्रेस आखिरी बार ब्लाइंड फिल्म में नजर आई थी. जोकि जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई थी. फिल्म में सोनम पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आईं थी, जो देख नहीं सकती. फिल्म ब्लाइंड 2011 में आई कोरियन फिल्म ब्लाइंड पर बेस्ड थी.

यह भी पढ़े: ग्रीस में रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहीं Kriti Sanon, Video वायरल!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This