भूलकर भी खाली पेट न खाएं ये फल, हो सकते हैं खतरनाक

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fruits To Avoid On An Empty Stomach : वैसे तो फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और सुबह के आहार में इन्हें शामिल करना अच्छा माना जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि दिन की शुरुआत फलों से करने पर शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और ऊर्जा बनी रहती है. लेकिन कुछ रिपोर्ट का कहना है कि हर फल खाली पेट खाना सही नहीं होता. क्‍योंकि कुछ फल ऐसे हैं जो सुबह-सुबह बिना कुछ खाए खाने पर परेशानी बढ़ा सकते हैं.

संतरा, नींबू, ग्रेपफ्रूट

जानकारी के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में संतरा, नींबू, ग्रेपफ्रूट जैसे खट्टे फल आसानी से मिल जाते हैं. साथ ही इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन C पाए जाते हैं और सीमित मात्रा में खाना फायदेमंद भी है. लेकिन आपको बता दें कि इन फलों को खाली पेट खाने से अंदरूनी परत में जलन हो सकती है, विशेष रूप से उन लोगों को जिन्हें गैस्ट्राइटिस या एसिड रिफ्लक्स की शिकायत रहती है. इसलिए इनका सेवन कर भी रहे हैं, तो कोशिश करना चाहिए कि सीमित मात्रा में इनका सेवन किया जाए.

सेब

सेब हर मौसम में उपलब्ध रहता है और “रोज एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है” वाली कहावत भी मशहूर है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद सेब खाना कुछ लोगों के लिए भारी पड़ सकता है. क्‍योंकि इसमें फाइबर और फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक पाई जाती है. जिससे पेट फूलना, अपच या शुगर लेवल में अचानक उतार-चढ़ाव हो सकता है. इस लिए इसका सेवन सोच समझकर करना चाहिए.

अंगूर

बता दें कि अंगूर स्‍वाद में भले ही मीठे लगते हों, लेकिन इनमें हल्की अम्लीयता और पर्याप्त फाइबर होता है. ऐसे में इसका खाली पेट सेवन करने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं, साथ ही थोड़ी देर बाद फिर भूख और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. ऐसे में इसे खाने के लिए भी ध्यान रखें.

पपीता

आमतौर पर पपीता पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन आपने यदि लंबे समय से कुछ नहीं खाया तो इसे खाना हर किसी के लिए सही नहीं है. खासकर जिन लोगों का पेट संवेदनशील है, उन्हें पपेन एंजाइम की वजह से पेट में असहजता या गैस की शिकायत हो सकती है.

तरबूज, खरबूजा और हनीड्यू

इसके साथ ही तरबूज, खरबूजा और हनीड्यू जैसे मीठे फल स्वादिष्ट जरूर हैं, लेकिन खाली पेट खाना सेहत के लिए अच्‍छा नही है. इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है. क्‍योंकि इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट के एसिड संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है.

केला

इतना ही नही बल्कि केला भी लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद खाना ठीक नहीं माना जाता. डॉक्‍टरों के मुताबिक, इनमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और शुगर की मात्रा अधिक होती है. खासकर दिल से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें :- देश में हर साल 15 लाख कैंसर के नए मामलों ने बढाई चिंता!, विशेषज्ञ बोले-शुरुआती पहचान ज्यादा जरूरी

Latest News

बीएनपी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, आपसी संबंधों में सुधार की जताई उम्मीद

Bangladesh India relations: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बंपर जीत हासिल की है....

More Articles Like This