‘साजिश का हुआ शिकार, फिर से लौट रहा मेरा दौर’, अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए सोनू निगम

Mumbai: सिंगर सोनू निगम के करियर में एक समय ऐसा आया था, जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप म्यूजिक लेबल्स ने उन्हें साइलडाइन कर दिया था. सोनू निगम का कहना है कि जब उन्होंने सिंगर्स की कॉपीराइट और रॉयल्टी राइट्स पर खुलकर बात करना शुरू कर दिया तो बड़े म्यूजिक लेबल्स ने उन्हें किनारा करना शुरू कर दिया था. कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में सोनू निगम ने अपने करियर, विवाद और म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर बातचीत की.

जब करियर पीक पर था

उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब उनका करियर पीक पर था. मगर फिर समय धीरे धीरे चला गया. लेकिन अब उनका दौर फिर से लौट रहा है. सोनू निगम ने बताया कि जब कॉपीराइट कानून में बदलाव हुए तो इंडस्ट्री को भी एहसास हो गया था कि उनकी लड़ाई हक की थी. इसलिए बाद में म्यूजिक लेबल्स खुद उनके पास आए. वह समझ गए थे कि सिंगर की मांग गैरवाजिब नहीं है. सोनू निगम ने इंटरव्यू में रॉयल्टी और कॉपीराइट का मुद्दा उठाने को लेकर कहा कि मेरा टाइम आया, फिर चला गया लेकिन अब फिर से वापस आ गया है.

लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया

जब मेरा करियर पीक पर था, तो लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया. मेरी जो भी एलब्म रिलीज होती वह खूब बिकती. लोगों के बीच मेरे काम को लेकर दीवानगी थी. मेरे पोस्टर तक खूब बिकते थे. मगर जब मैंने कॉपीराइट और सिंगर्स के लिए रॉयल्टी का मुद्दा उठाया तो मुझे टी-सीरीज ने बैन कर दिया. जी म्यूजिक ने भी काम देना बंद कर दिया. वह मुझे कहते थे कि ये तो एक्टिविस्ट बन गया है.’

मैं अपने विचारों से पीछे नहीं हटा

सोनू निगम ने आगे कहा कि मैंने भी ठान लिया था कि किसी को तो बिल्ली के गले में घंटी बांधनी है न. मैं अपने विचारों से पीछे नहीं हटा. मैंने भी सोच लिया था कि अगर वो मुझे गाने नहीं देंगे तो क्या लेकिन मुझे स्टेज पर परफॉर्म करने से तो नहीं रोक सकते न. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये मुझे बैन करेंगे. मुझे विश्वास था कि सब चीजें ठीक हो जाएंगी. मगर सब चीजें बद से बदतर होती जा रही थीं.

आज समय बदल गया

सोनू निगम का कहना है कि आज समय बदल गया है. अब म्यूजिक लेबल्स सिंगर्स को रॉयल्टी पे कर रहे हैं. अब वह भी उन सब से खूब प्यार और स्नेह के साथ मिलते हैं. साथ उठते-बैठते और खाते पीते हैं. सोनू निगम ने कहा कि उनकी कॉपीराइट की लड़ाई एक बड़ा मकसद था. जिसके लिए उन्हें भगवान ने चुना था. इस लड़ाई को लता मंगेशकर ने शुरू किया था, जिसे वह पूरा नहीं कर पाईं. मगर वह इस लड़ाई के लिए करियर तक दांव पर लगाने को तैयार हो गए थे. सोनू निगम ने कहा कि ऐसा करने के लिए कोई और ऐसा कभी नहीं कर पाता.

इसे भी पढ़ें. SOLDIERATHON 2026: ‘सैनिकों के साथ दो कदम चलना गर्व की बात’, CMD उपेन्द्र राय ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानिए पूजा का समय और नियम

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष माह की शुरुआत हो रही है. पितृपक्ष का समय पितरों को अर्पित है....

More Articles Like This

Exit mobile version