मशहूर एक्टर सुदेश कुमार धवन का 95 साल की उम्र में निधन, उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई ‘सुर’

Must Read

Actor Sudesh Kumar Dhawan Passes Away: बॉलीवुड के ‘गोल्डन एरा’ के दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार धवन का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. उनके निधन की पुष्टि उनकी बेटी मिशिका धवन जमतानी ने की है. सुदेश कुमार के अभिनय करियर की नींव प्रसिद्ध ‘पृथ्वी थिएटर’ में पड़ी थी, जहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं.

कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने सुदेश

यहीं से उनकी मुलाकात ‘शोमैन’ राज कपूर से हुई. इसके बाद सुदेश कुमार उनके कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने. सुदेश कुमार सिर्फ पर्दे के सामने ही नहीं, बल्कि पीछे भी सक्रिय रहे. अभिनय के प्रति उनके जुनून के साथ-साथ फिल्म मेकिंग में भी उनकी गहरी रुचि थी. सुदेश कुमार ने 1966 की कालजयी फिल्म ‘दो बदन’ में बतौर सहायक निर्देशक अपनी सेवाएं दीं.

‘छोटी बहन’ और ‘सारंगा’ से छोड़ी अपनी अमिट छाप

अभिनय के क्षेत्र में 1959 की सुपरहिट फिल्म ‘छोटी बहन’ और 1961 की ‘सारंगा’ जैसी फिल्मों से अपनी अमिट छाप छोड़ी. उनके करियर की आखिरी फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई ‘सुर’ थी, जिसके बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली थी. सुदेश कुमार का असली नाम सुदेश प्रकाश धवन था. सुदेश कुमार धवन का जन्म 17 मार्च, 1931 को पेशावर (अब पाकिस्तान का हिस्सा) में हुआ था.

राज कपूर की ‘सरगम’ से डेब्यू करने का मिला मौका

वह पृथ्वी थिएटर ग्रुप में काम कर रहे थे, जिससे उन्हें राज कपूर की ‘सरगम’ ​​(1950) से डेब्यू करने का मौका मिला. इस फिल्म के मुख्य भूमिका में राज कपूर, ओम प्रकाश, डेविड अब्राहम, राधाकृष्णन, तबस्सुम नजर आए थे. इस फिल्म का संगीत लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, सी. रामचंद्र, सरस्वती राणे ने दिया था. उनके परिवार में उनकी बेटी मिशिका धवन हैं.

इसे भी पढ़ें. छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, तीन जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This