West Bengal Re-Poll: बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 72.43% शांतिपूर्ण मतदान, कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी निलंबित

Must Read

West Bengal Re-Poll: पश्चिम बंगाल में आज यानी शनिवार को 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा से मतदान जारी है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होकर शाम 6 बजे तक चलेगा. राज्य में दोपहर तीन बजे तक मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 72.50% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 72.36% मतदान दर्ज किया गया. इससे पहले 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान BJP ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए थे.

कई केंद्रों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़

पार्टी का दावा था कि कई केंद्रों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई और उनके चुनाव चिह्न ‘कमल’ वाले बटन पर टेप चिपकाकर उसे छिपाने की कोशिश की गई. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) का इस्तेमाल करते हुए इन केंद्रों पर मतदान रद्द कर दिया था. पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान हुआ.

बंगाल में 11 बजे तक लगभग 36.99% मतदान

दोपहर 1 बजे तक दर्ज किया गया है. बंगाल में 11 बजे तक लगभग 36.99% मतदान दर्ज हुआ. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मगराहाट पश्चिम में 38.2 % और डायमंड हार्बर में 35.92 % मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, ”अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है और दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हिंसा या अशांति की कोई घटना सामने नहीं आई है.

दोबारा मतदान का ठोस कारण नहीं पता

पुनर्मतदान को लेकर भी मतदाताओं का उत्साह बना हुआ है. सुबह 9 बजे तक कुल 16.23% मतदान दर्ज किया गया है. मगराहाट पश्चिम में 16.88% और डायमंड हार्बर में 15.83% वोटिंग हुई है. हालांकि, बाहीरापुरा जैसे इलाकों में मतदाताओं का कहना है कि उन्हें दोबारा मतदान का ठोस कारण नहीं पता. कुछ ग्रामीणों ने इस मौके पर बुनियादी सुविधाओं जैसे खराब सड़कों और पानी की किल्लत को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी भी जाहिर की.

कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी निलंबित

वहीं, कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी गौतम दास को एक विवादित व्हाट्सएप स्टेटस के चलते निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि गौतम दास की जगह चमेली मुखोपाध्याय को नियुक्त किया गया है. यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतगणना से दो दिन पहले हुआ है. यह कार्रवाई टीएमसी द्वारा चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दास ने सेवा नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर एक “आपत्तिजनक” तस्वीर पोस्ट की थी.

इसे भी पढ़ें. छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, तीन जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

Latest News

LPG Price Today 9 August 2026: आज भी नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, जानिए शहरवार रेट और e-KYC की पूरी जानकारी

9 अगस्त 2026 को LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू और कमर्शियल गैस के शहरवार रेट यहां जानें. साथ ही 16 अगस्त से पहले LPG e-KYC पूरा करने की पूरी जानकारी देखें.

More Articles Like This