सनी देओल की ‘सूर्या’ का पहला गाना ‘सुनियो जरा’ रिलीज, रवि किशन का भी दिखा अनोखा अंदाज

Mumbai: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का पहला गाना ‘सुनियो जरा’ रिलीज हो गया है. गाने में सनी देओल का अलग अंदाज नजर आ रहा है. गाने में रवि किशन भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं. इस गाने के जरिए मशहूर सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू एक बार फिर साथ काम करते नजर आए हैं. दोनों की आवाज में सनी देओल और रवि किशन की आने वाली फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का पहला गाना ‘सुनियो जरा’ रिलीज हुआ है.

गाने में अनूपम अमोद ने भी अपनी आवाज से सजाया

इस गाने की एक खास बात ये भी है कि इसमें सिंगर्स ने करीब 21 साल बाद किसी गाने के लिए साथ काम किया है. गाने में अनूपम अमोद ने भी अपनी आवाज से सजाया है. सनी देओल की ‘सूर्या’ के गाने ‘सुनियो जरा’ में दोस्ती और पुराने रिश्तों का अनोखा रंग देखने को मिला है. इसके म्यूजिक वीडियो में सनी देओल और रवि किशन साथ सफर करते नजर आ रहे हैं. दोनों के किरदारों में दोस्ती और साथ बिताए पलों की झलकियां दिखाई गई हैं.

जी म्यूजिक कंपनी के बैनर तले रिलीज

इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी के बैनर तले रिलीज किया गया है. गाने का संगीत राही ने दिया है, जो प्रीतम के म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस JAM8 से जुड़े हैं. वहीं, गाने के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं. इस गाने के जरिए पूरे 21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण की जोड़ी फिर साथ आई है. ‘सुनियो जरा’ में जहां रवि किशन गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं, तो सनी देओल उनके साथ बैठे नजर आ रहे हैं. इस गाने के जरिए ये दोनों सुरों के सरताज 21 साल बाद फिर से सनी देओल की किसी फिल्म के लिए गाना गा रहे हैं.

20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है फिल्म 

इससे पहले साल 2002 में आई सनी देओल की फिल्म ‘कर्ज: द बर्डन ऑफ ट्रुथ’ के लिए दोनों ने साथ काम किया था. सनी देओल की ये मच अवेटेड फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. कमल मुकुट की इस फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट हैं. फिल्म के डायरेक्शन की कमान एम. पद्मकुमार ने संभाली है.

इसे भी पढ़ें. भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, लगातार तीसरी T20 सीरीज पर किया कब्जा, अभिषेक शर्मा का विस्फोटक शतक

Latest News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका, जांच जारी

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version