‘राम राज फिर से आइल बा…, स्वाति मिश्रा का एक और भाव विभोर कर देने वाला भजन रिलीज

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Swati Mishra New Ram Bhajan: अपने भजन से सभी को भाव विभोर कर देने वाली गायिका स्वाति मिश्रा का एक और भजन सामने आया है. इस भजन को 9 जनवरी को रिलीज किया गया है. भजन के बोल ‘राम राज फिर से आइल बा’ है. इसे खुद स्वाति मिश्रा ने गया है. गाने के लिरिक्स प्रफुल्ल तिवारी लिखे हैं. इस गाने को भोजपुरी टी नाम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.

अगर इस भजन के वीडियो की बात करें तो इस भजन के वीडियो में स्वाति मिश्रा अयोध्या में सरयु के किनारे टहलकर भजन गाते नजर आ रही हैं. इस भजन का संगीत इतना प्यरा है कि इसे सुनने वाले बार बार सुन रहे हैं. संगीत मंश्रमुग्ध कर देने वाला है.

कौन है स्वाति मिश्रा

गायिका अपने गाने राम आएंगे को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, स्वाति के इस राम भजन को पीएम मोदी ने ट्वीट किया था. इसके बाद गायिका स्वाति मिश्रा चर्चा में आ गईं. स्वाति के इस गाने को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुना जा रहा है. इस कड़ी में राम को लेकर स्वाति का एक और भजन सामने आया है, जो काफी सुना जा रहा है. इस नए भजन को खबर लिखे जाने तक 1,062,372 लोगों ने युट्यूब पर देखा है.

यह भी पढ़ें: 14 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे भव्य मंदिर का उद्घाटन, जोर शोर से चल रहीं तैयारियांं

Latest News

इनकम टैक्स के सभी फॉर्म बदलेंगे! नए ड्राफ्ट नियम जारी, फाइलिंग होगी आसान

इनकम टैक्स विभाग ने इनकम टैक्स नियमों का नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें टैक्स से जुड़े कई फॉर्म्स की नंबरिंग बदलने का प्रस्ताव रखा गया है. इसका उद्देश्य टैक्सपेयर्स, टैक्स एक्सपर्ट्स और संस्थानों के लिए फाइलिंग प्रक्रिया को सरल और डिजिटल रूप से अधिक सक्षम बनाना है.

More Articles Like This

Exit mobile version