The Great Indian Kapil Show 2: कपिल शर्मा के शो को लेकर अर्चना पूरन सिंह ने किया बड़ा खुलासा !

The Great Indian Kapil Show 2:  कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू हो रहा है। शो का पहला सीजन काफी सफल रहा था। ऐसे में अब 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार है। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे काफी पंसद किया गया था। इस बीच शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने अपनी और अन्य कास्ट मेंबर्स की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

अर्चना को मिलते हैं सिर्फ हसने के पैसे

अर्चना अपनी जोरदार हंसी के लिए काफी फेमस हैं। सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें हंसने के लिए ही पैसे मिलते हैं। दरअसल कीकू शारदा से सिद्धार्थ कन्नन ने सवाल किया कि, क्या उन्हें इतनी मेहनत करने में बुरा लगता हैं. कपड़े पहनना, ज्यादा मेकअप करना, डायलॉग तैयार करना और मंच पर प्रदर्शन करना और जबकि अर्चना को बस बैठकर हंसने के लिए पैसे मिलते हैं। कीकू जवाब देते इससे पहले अर्चना कहने लगीं कि, ‘पैसे ये लोग डबल ले जाते हैं। तो सही है न मेहनत करो भाई और मुझे हंसने के लिए पैसे मिल रहे हैं, और उन्हें उनकी मेहनत के लिए पैसे मिल रहे हैं। कुछ लोगों को उनकी सुंदरता के लिए पैसा मिलता है, दूसरों को उनके टैलेंट के लिए, लेकिन मुझे इन सबके लिए पैसा मिलता है।

अर्चना की तारीफ करते दिखे सुनील ग्रोवर

इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर भी अर्चना की तारीफ करते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि, ‘अर्चना जी का व्यक्तित्व संक्रामक है.’ अर्चना ने इसके बाद अपनी जोर से हंसने की आदत पर काजोल और दीपिका पादुकोण जैसी मशहूर एक्ट्रेसेस का उदाहरण देते हुए बताया कि, ‘बहुत सी महिलाएं जोर से हंसती हैं। मेरी हंसी सबसे अलग है क्योंकि मुझे शो में हंसने के कई मौके मिलते हैं।

 

Latest News

Ghazipur: गाजीपुर प्रेस क्लब का बीमा कैंप सफल, बड़ी संख्या में पत्रकार हुए शामिल

Ghazipur: गाज़ीपुर प्रेस क्लब के तत्वाधान में वर्तमान सत्र के सदस्यों का द्वितीय चरण और अंतिम बीमा कैम्प मुख्य...

More Articles Like This

Exit mobile version