भारत-रूस संबंधों पर नई द‍िल्‍ली में एस. जयशंकर की अहम बैठक, यूक्रेन संकट के कूटनीतिक समाधान पर दिया जोर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Rassia Relations:भारत व‍िदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शन‍िवार को नई द‍िल्‍ली में भारत-रूस संबंधों पर सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की, इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग पर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के कूटनीतिक प्रयासों पर वार्ता हुई. व‍िदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर सलाहकार समिति की बैठक की जानकारी शेयर की.

एस. जयशंकर ने पोस्‍ट किया कि ”भारत-रूस संबंधों पर सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की. जिसमें भारत और रूस के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों समेत कई क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की. साथ ही यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति के रास्ते को भारत के लगातार समर्थन पर भी जोर दिया.”

पुतिन ने की यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत के प्रयासों की सराहना

बता दें कि एक द‍िन पहले ही शुक्रवार को रूसी राष्‍ट्रपत‍ि व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्‍को में आयोज‍ित एक कार्यक्रम के दौरान यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत के प्रयासों की सराहना की थी. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने का मुद्दा उठाते हैं. वे ऐसे सुझाव लेकर आते हैं, जो दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य हैं. वे इस झगड़े को शांति से और जल्द सुलझाना चाहते हैं.

पीएम मोदी देते है अच्छा सुझावः पुतिन

रूसी मीडिया र‍िपोर्ट के अनुसार, वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के 23वें सत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा क‍ि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने का मुद्दा उठाते हैं. वह बहुत अच्छे सुझाव देते हैं, जिनका मकसद ऐसे समाधान तलाशना होता है जो दोनों पक्षों को स्वीकार हों, खास तौर पर ऐसे समाधान जिन पर दोनों पक्ष सहमत हो सकें.” इतना ही नहीं, उन्होने ये भी कहा कि भारत सरकार का रुख निष्पक्ष है, लेकिन उनकी कोशिश इस संघर्ष को खत्म कराने की दिशा में है. हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं कि वह इस संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से और जितनी जल्दी हो सके, सुलझाना चाहते हैं.”

More Articles Like This

Exit mobile version