अमित शाह का पंजाब दौराः बटाला, संगरूर के बाद जाएंगे मानसा, दशहरा समारोह में होंगे शामिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amit Shah: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर हैं. शाह पंजाब में नशा पीड़ित परिवारों से मिलेंगे. सबसे पहले गृहमंत्री दोपहर सवा 12 बजे बटाला के माड़ी पन्नवां जाएंगे और विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलेंगे.

इसके बाद वे संगरूर के तूरबंजारा जाएंगे और गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे. फिर शाह मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे. शाम को वे लुधियाना में दशहरा समारोह में शामिल होंगे.

शाह 30 सितंबर को जालंधर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित करने आए थे. 20 दिन के अंदर यह शाह का दूसरा पंजाब दौरा है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version