किम जोंग की मौत महज एक अफवाह, नॉर्थ कोरिया ने दिया जिंदा होने का सबूत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korea: नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि दिमाग की नस फटने की वजह से उनकी मौत हो चुकी है, लेकिन ये केवल एक अफवाह है, क्योकि खुद नॉर्थ कोरिया के सरकारी मीडिया ने अपने नेता की नई तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें वो जूतों और महिलाओं के कपड़ों की एक प्रदर्शनी का निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनकी मौत का दावे फैलने के कुछ घंटे बाद सामने आईं. इन दावों में कहा गया था कि 42 साल के किम जोंग उन के दिमाग की एक नस फट गई थी. इसके बाद वह कोमा में चले गए थे. बताया गया कि उन्हें इमरजेंसी इलाज के लिए बीजिंग ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

किम ने किया प्रदर्शनी का दौरा

नॉर्थ कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि किम ने सोमवार को प्रदर्शनी का दौरा किया था. हालांकि, इन तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. यह भी साफ नहीं है कि ये तस्वीरें वास्तव में कब ली गई थीं. एक तस्वीर में किम झुककर एक छोटे गुलाबी जूते को देखते नजर आ रहे हैं. यह जूता एक महिला के हाथ में है. दूसरी तस्वीर में वह दोनों हाथ फैलाकर एक अधिकारी से बात करते दिखाई दे रहे हैं. तीसरी तस्वीर में वह एक पुतले (मैनेक्विन) पर पहनाए गए महिलाओं के कोट की आस्तीन की ओर हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर क्या दावा?

बता दें कि अमेरिका में रहने वाले चीन के असंतुष्ट नागरिक और चाइना डेमोक्रेसी पार्टी से जुड़े वानजुन शिए ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि “नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की मौत की अफवाहें कई दिनों से ऑनलाइन फैल रही हैं. लेकिन किम जोंग उन इन अफवाहों को गलत साबित करने के लिए अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. यह बात अप्रत्यक्ष रूप से इस संभावना की पुष्टि करती है कि उनकी मौत की अफवाहें सच हो सकती हैं.”

उन्होंने आगे दावा किया, “यह भी अफवाह है कि किम जोंग उन की मौत के बाद नॉर्थ कोरिया की सत्ता उनकी बेटी किम जू ए को नहीं सौंपी गई है, बल्कि फिलहाल उनकी बहन किम यो जोंग के हाथों में है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version