‘ये हमारे देश के असली छात्र नहीं, ये गंदी नाली के कीड़े…’, CJP प्रोटेस्ट पर मुकेश खन्ना ने निकाली अपनी भड़ास

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mukesh Khanna: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. वो हर मामले पर अपनी राय रखते हैं. इसी बीच उन्होंने ‘जेन जी’ के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर अपना बयान दिया है.

CJP प्रोटेस्ट पर भड़के Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि भले ही वे अभी भारत से बाहर हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वे हर घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि जो लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखे गए, वे वास्तविक छात्र नहीं थे.

ये हमारे देश के असली छात्र नहीं हैं

Mukesh Khanna ने कहा, “अगर ये हमारी जेन जेड है, और अगर आने वाले 25 साल बाद हमारा देश इनके कंधों पर टिकने वाला है, तो आप समझ सकते हैं कि हमारे देश का क्या हाल होगा. लेकिन जितना मैंने देखा है और जितने लोगों को इस मुद्दे पर बोलते हुए सुना है, उसने मुझे ये महसूस हुआ की ज्यादा लोग इस बात से सहमत हैं कि ये हमारे देश के असली छात्र नहीं हैं. ये वो छात्र नहीं हैं जो नीट या पेपर लीक की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे थे.’

प्रदर्शनकारियों के राजनीतिक मकसद थे

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के राजनीतिक मकसद थे. एक्टर ने कहा मैंने भी ये वीडियो देखी हैं और शायद आपने भी देखी होंगी, ये लोग असली छात्रों का प्रतिनिधित्व नहीं करते, जो वास्तव में परेशानियां झेल रहे हैं.” उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से ये कॉकरोच की तरह हैं. जैसे घर में कॉकरोच आ जाए तो हम उसे बाहर निकाल देते हैं, वैसे ही जो लोग कैमरा के सामने आकर इस तरह की गंदी भाषा का इस्तमाल कर रहे हैं, उन्हें भी हटा देना चाहिए और दूर कर देना चाहिए.”

ये असल मायने में नीट या छात्रों का आंदोलन नहीं था

मुकेश खन्ना ने कहा, “ मेरा मानना है कि ये असल मायने में नीट या छात्रों का आंदोलन नहीं था. ये एक स्पॉन्सर्ड आंदोलन था जिसमें भारी पैसा लगाया गया था. और ये लोग हमारे देश के स्टूडेंट्स का प्रतिनिधित्व नहीं करते क्योंकि एक स्टूडेंट कभी इस  इस तरह की भाषा का इस्तमाल नहीं करेगा. मुझे लगता है कि इसमें कुछ ऐसे लोग शामिल थे जो चंद पैसे के लिए देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.”

भविष्य के बारे में सोचिये और संभल कर फैसला लीजिये

दिग्गज अभिनेता ने कहा,” मैं उन बच्चों से भी कहना चाहता हूं कि शायद आपको अभी एहसास नहीं है कि आपने अपने कैमरे के सामने जो कुछ बोला है, या किया है उसका असर आपकी आने वाली जिंदगी पर पड़ सकता है. इन लोगों से दूर रहिए.ये लोग आपको सिर्फ इस्तमाल करेंगे और फिर छोड़ देंगे, वरना हर कदम पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, हो सकता है कल को नौकरी मिलने में दिक्कत आए या करियर पर बुरा असर पड़े. इसलिए अपने भविष्य के बारे में सोचिये और संभल कर फैसला लीजिये.”

तुम इनकी संगत में ख़ुद भी गंदी नाली के कीड़े बन गए हो

वीडियो शेयर करते हुए मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा है, “इन कॉकरोचों को बाहर फेंक दो, इससे पहले की बहुत देर हो जाए. उन्होंने आगे लिखा है, घर में जब कॉक्रोचेस आ जाते हैं तो हम क्या करते हैं ?? उन्हें ढूंढ कर ,पकड़ कर, उठा कर बाहर फेंक आते हैं,इनके साथ भी ऐसा ही कीजिए. जो बच्चे इनके बहकावे में आकर जोश में बहुत ही गलत सलत बोल गए हैं, उनको मेरी चेतावनी है, तुम्हारा स्टेटमेंट हिस्ट्री में रिकॉर्ड हो गया है. तुम इनकी संगत में ख़ुद भी गंदी नाली के कीड़े बन गए हो. इसका ख़ामियाज़ा तुम्हें भुगतना पड़ेगा !!

कोई पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगा

उन्होंने आगे लिखा है, “ कोई पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगा. कई लोग तुम्हें नौकरी देने में हिचकिचायेंगे, सरकारी मदद बंद. शायद तुम्हें कई वीजा भी ना मिले !! परिवार की नजरों में तुम गिर चुके हो. इस लिए इनके चंगुल से जितना जल्दी निकल आओ अच्छा है, मुझे आपके लिए चिंता है.”

ये भी पढ़ें- ‘मैं नजरें नहीं उठा पा रही, प्लीज मुझे…’, PM Modi को अपशब्द बोलने वाली रुचिका सिंह का सामने आया माफीनामा वीडियो

Latest News

कर्नाटकः शिवमोगा में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Karnataka Heavy Rain: कर्नाटक में आफत की बारिश हो रही है. शिवमोगा जिले में लगातार हो रही बारिश की...

More Articles Like This

Exit mobile version