Chandrayaan 3 की लॉन्चिंग पर इन बॉलीवुड सितारों ने दीं शुभकामनाएं

Chandrayaan 3: आज (14 जुलाई) को दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा. बता दें कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23-24 अगस्त को विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग अगर दक्षिणी ध्रुव पर करा ली जाती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा.

अनुपम खेर ने इसरो को दी शुभकामनाएं
अनुपम खेर ने इसरो को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं. झंडा ऊंचा रहे हमारा. जय हिंद!

अक्षय कुमार ने दी शुभकामनाएं
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने 4 वर्ष पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा ‘अब उठने का समय आ गया है. हमारे सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. चंद्रयान 3 के लिए एक अरब दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.’

सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर शेयर की चंद्रयान 3 की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने ट्विटर पर चंद्रयान 3 की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘उत्साह का स्तर चंद्रमा तक पहुंच रहा है! मैं चंद्रयान 3 को उसके आगामी मिशन के लिए पहले से ही शुभकामनाएं भेज रहा हूं. भारत की तकनीकी शक्ति को नई ऊंचाइयों पर जाते देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते!’

Latest News

वियतनाम में 2 भारतीय योग शिक्षकों की मौत, शवों को वापस लाने के लिए परिवार ने सरकार से मांगी मदद

Hanoi: झारखंड से वियतनाम योग सिखाने गए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. रांची के राजा...

More Articles Like This

Exit mobile version