मशहूर टीवी एक्ट्रेस की हार्ट अटैक से मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद ही ईसे ने 35 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Must Read

Türkiye: तुर्की की जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस ईसे इरतेम की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. 35 वर्षीय एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद अचानक निधन की खबर ने पूरी मनोरंजन दुनिया को सदमे में डाल दिया है. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईसे इरतेम अपने जन्मदिन के अगले दिन अपने घर में बेहोश हालत में मिली थीं.

मौत का कारण हार्ट अटैक

परिवार ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. शुरुआती जानकारी में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. एक्ट्रेस की मौत के बाद सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़ी अफवाहें भी फैलने लगीं, जिसने मामला और संवेदनशील बना दिया. लेकिन उनके वकील ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है और स्पष्ट किया है कि जांच जारी है.

इशिल के किरदार से खास पहचान

ईसे इरतेम को लोकप्रिय टीवी ड्रामा ‘वन लव’ में निभाए गए इशिल के किरदार से खास पहचान मिली थी. उनकी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया था. उनके अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री में गहरा शोक है. जानकारी के अनुसार, ईसे इरतेम अपनी मां के साथ रह रही थीं. उनका जन्म 14 जून 1991 को हुआ था. हाल ही में उन्होंने अपना 35वां जन्मदिन मनाया था, लेकिन खुशी का यह पल बेहद दर्दनाक हादसे में बदल गया.

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी इस घटना पर दुख जताया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

इसे भी पढ़ें. ‘हम सबसे मशहूर कपल हैं’, G-7 सम्मेलन में पीएम मोदी से मिलते ही मेलोनी ने ली चुटकी, इंटरनेट पर फिर छाए Melody

Latest News

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर...

More Articles Like This