‘उसे टॉर्चर किया जा रहा था…’, एक्ट्रेस संचिता उगाले के पिता ने किया चौंकाने वाला दावा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sanchita Ugale:  टेलीविज़न इंडस्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस ने मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर सुसाइड किया था. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, अब संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले ने अपनी बेटी की मौत को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने खुलासा किया है कि संचिता को परेशान किया जा रहा था.

Sanchita Ugale के पिता का चौंकाने वाला बयान

एक इंटरव्यू के दौरान संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले ने कहा, “परेशान तो वो रहती ही थी. उसने हमें वजह बताई नहीं, बस इतना ही, पर वो परेशान रहती थी. मतलब वो जब अच्छे मूड में होती थी, तब भी अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी. ये बात हमारे ध्यान में आई थी, और इसिलिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे. बस उतना ही वक्त, समझो की आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठाएगी.”

उसे टॉर्चर किया जा रहा था

उन्होंने आगे कहा, “बातचीत की थी, पर उसे टॉर्चर किया जा रहा था, उसे कोई ना कोई पैसों को लेकर या किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर रही रहा था. किसी ना किसी मामले में ये हो ही रहा था. मतलब वो बात अब मेरे सामने साफ होगी ही, पर निश्चित रूप से ऐसा हो रहा था. प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है उसे न्याय मिलना चाहिए”

14 जून को एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे टीवी शो से संचिता ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी. वो विक्की कौशल की फिल्म छावा में भी नज़र आई थीं. हालांकि, 14 जून को एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया. 30 साल की एक्ट्रेस ने साड़ी से फांसी लगाकर सुसाइड किया था. संचिता मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना कल शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच हुई थी. घटना के समय सुचिता घर में अकेले थीं.

ये भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘जब तलक’ रिलीज, पहले वाली फिल्म से तुलना में ट्रोल हुए शाहिद कपूर!

Latest News

चीनी सरकार ने जारी किया वैश्विक शासन पर श्वेत पत्र, कहा- मानवता के साझा हितों और कल्याण से जुड़ा विषय

China: चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने वैश्विक शासन पर एक श्वेत पत्र जारी किया. "अधिक न्यायपूर्ण और समान...

More Articles Like This