Vivek Agnihotri ने इस एक्टर ‘खान’ को बताया बहुत बड़ा ‘देशभक्त’..बोले-‘हमें उनको सैल्यूट करना चाहिए’

Mumbai: फ़िल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने एक्टर और प्रोड्यूसर आमिर खान की जमकर तारीफ की है. विवेक ने कहा कि आमिर खान बहुत बड़े देशभक्त हैं. उन्होंने कई ऐसी फिल्में की है, जिसमें देशभक्ति साफ नजर आती है. ‘लगान’, ‘सरफरोश’, ‘रंग दे बसंती’ जैसी फ़िल्म उनकी निष्ठा को बताती हैं. विवेक ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में आमिर खान की तारीफ की।

‘तारे जमीन पर’ का सब्जेक्ट तो कोई टच भी नहीं कर सकता

विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि ‘रंग दे बसंती’ में उन्होंने कितना गंभीर मुद्दा उठाया. ‘दंगल’ जैसी फिल्में बनाना बहुत हिम्मत का काम है. इसके बाद ‘तारे जमीन पर’ का सब्जेक्ट तो कोई टच भी नहीं कर सकता. बावजूद इसके उन्होंने फैल्यूर की चिंता नहीं की. विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि आमिर ‘अब सितारे जमीन पर’ लेकर आए हैं. सभी फिल्में एक से बढ़कर एक और समाज को संदेश देने वाली हैं. ऐसे फिल्मकार बिरले ही हैं. हमें उनको सैल्यूट करना चाहिए.

आज की डेट में कौन ऐसा सोच सकता है..?

निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि आमिर खान बहुत फोकस्ड फिल्म मेकर और एक्टर हैं. वे फिल्म इंडस्ट्री के लिए आदर्श भी बनाते हैं. उन्होंने अपनी लेटेस्ट मूवी को OTT पर रिलीज नहीं करने का जोखिम उठाया. आज की डेट में कौन ऐसा सोच सकता है. उन्होंने ‘लापता लेडीज’ जैसी मूवी बनाई, उसे प्रोड्यूस किया. सोशल मुद्दे पर बनी इस मूवी को बनाने की हिम्मत कर सकता है.

5 सितंबर को रिलीज होने वाली है ‘द बंगाल फाइल्स’ 

विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 1947 में बंटवारा के पहले के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. इस मूवी में 2 दिनों में 40 हजार मौतों की सच्चाई को दिखाया गया है.

इसे भी पढ़ें. मोदी-पुतिन और जिनपिंग के मुलाकात का दिखा असर, अमेरिका के होश आए ठिकाने कहा…

 

 

 

 

 

 

Latest News

करवा चौथः प्राणनाथ के लिए व्रत रखेंगी प्राणप्रिये, चलनी से सजना का दीदार करेंगी सजनी

Karwa Chauth: पति के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 29 अक्टूबर (गुरुवार) को करवा चौथ का पर्व...

More Articles Like This

Exit mobile version