‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने CJP से किया सवाल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shweta Tiwari: कॉकरोच जनता पार्टी के भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बीते दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने युवाओं का समर्थन किया. वहीं, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने CJP से तीखा सवाल किया है.

Shweta Tiwari ने CJP से किया सवाल

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ये कहते नज़र आ रहे कि अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, तो वे कैबिनेट में किसी भी ऐसे व्यक्ति का इस्तीफा मांग सकते हैं, जो अच्छा काम नहीं कर रहा है. इस वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा, “अब, पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और आप लोग वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, कॉकरोच जनता पार्टी?”

आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया. आंदोलन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर कार्रवाई की, जिससे देशभर में आक्रोश फैल गया. पुलिस की कार्रवाई के बाद भारी संख्या में लोग छात्रों का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचे. लगातार आंदोलन के बाद बीते दिन धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों के खिलाफ मोहाली में मुकदमा दर्ज, मारपीट करने व बंधक बनाने का आरोप

Latest News

‘कारगिल विजय दिवस हमें गर्व से भर देता है…’, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने वीरों को किया नमन

Mann Ki Baat: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. ये दिन सभी भारतीय के...

More Articles Like This