Divyanka Tripathi Vivek Dahiya: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर किलकारी गूंजी है. शादी के 10 साल बाद कपल जुड़वां बेटों के माता-पिता बन गए हैं. ये खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि उनकी जिंदगी अब और खूबसूरत हो गई है.
हम बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं Divyanka Tripathi Vivek Dahiya
सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने बच्चों के जन्म की घोषणा करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने लिखा, “हमने खुशियां मांगी थीं। भगवान ने कहा – ‘डबल ले लो.’ हमारे घर जुड़वां बेटे आए हैं और हम बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं.” एक्टर ने लिखा, “इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. हमारे ‘दोनों बेटे’ आ गए हैं और जिंदगी अब हमारी कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है. मेरे करण-अर्जुन आ गए! दिव और मुझे इस नई पेरेंटहुड की शुरुआत पर आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए.”
View this post on Instagram
6 महीने तक छिपाकर रखी प्रेग्नेंसी Divyanka Tripathi Vivek Dahiya
हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने मां बनने की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि उन्होंने 6 महीने तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर छिपाकर रखी थी. एक्ट्रेस ने कहा था, “हमने पूरे छह महीने तक इस खबर को छिपाने में कामयाबी हासिल की.”

