दूध, दही या छाछ…, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर?

Boon for Health : हमारे बुजुर्गों के समय से ही दूध, दही और छाछ को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है. बता दें कि सही मात्रा में और सही तरीके से दूध, दही या फिर छाछ का सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन सा ऑप्शन ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है..

जानकारी देते हुए बता दें कि दूध में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. लेकिन वहीं अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो दही और छाछ, ये दोनों ऑप्शन्स दूध से ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दही में लाभकारी बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो कि आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं. ऐसे में आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए दही का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा हड्डियों की मजबूती के लिए भी दही फायदेमंद साबित हो सकता है.

इसके साथ ही गट हेल्थ के लिए छाछ एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. छाछ यानी बटरमिल्क आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है. इतना ही नही बल्कि गर्मियों के समय में पेट को ठंडक देने के लिए भी छाछ का सेवन करना आपके अच्‍छा होगा. छाछ पीने से गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

ऐसे में आप इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इन तीनों में से एक ऑप्शन को चूज करना चाहते हैं, तो आपको दही को चुनना चाहिए. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दही आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है. फिलहाल किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें.

  इसे भी पढ़ें :- भारत ने अमेरिका समेत इन 4 सुपरपावर्स को साधा, मुट्ठी में आई दुनिया

Latest News

Assam Election 2026: भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP फिर बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार

असम चुनाव 2026 के प्रचार में मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

More Articles Like This

Exit mobile version