Deep Fry Oil: डीप फ्राइंग के लिए कौन सा तेल बेहतर? जानें पांच जरूरी नियम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Deep Fry Oil: डीप फ्राई खाना आज की जीवनशैली का जरूरी हिस्सा बन गया है. बच्चों से लेकर बड़े तक तले-भुने खाने के शौकीन हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि तले-भुने भोजन में इस्तेमाल होने वाला तेल हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह होता है. जब तेल बार-बार तेज आंच पर गर्म होता है तो तेल में ऑक्सीडेशन का स्तर बढ़ जाता है और फ्री रेडिकल्स और ट्रांस-फैट भी बढ़ जाते हैं, जो पेट और आंतों के लिए खतरा है.

कई बीमारियों को जन्म देता है Deep Fry Oil

आयुर्वेद की दृष्टि से ऐसा तेल पाचन अग्नि को मंद करता है और शरीर में ‘आम’ पैदा करता है, जो शरीर में वसा को बढ़ाकर कई बीमारियों को जन्म देता है. ज्यादा तेल का सेवन या डीप फ्राई चीजों के सेवन से हृदय संबंधी रोग के होने की संभावना बढ़ जाती है.

कौन सा तेल है सही

अब सवाल ये है कि कौन सा तेल खाने और डीप फ्राइंग के लिए सही होता है. आयुर्वेद में देसी घी, नारियल के तेल, सरसों का तेल और मूंगफली के तेल को डीप फ्राइंग और खाने में उपयोगी माना गया है. ये सभी तेल उच्च ताप मानक पर भी अपने गुण बनाए रखते हैं. जैसे देसी घी को 250 सेल्सियस पर गर्म करने पर ऑक्सीडेशन का स्तर कम बना रहता है और फ्री रेडिकल्स भी कम बनते हैं.

ऑक्सीडेशन कम बनाता नारियल तेल

नारियल के तेल में लगभग 90 प्रतिशत सैचुरेटेड फैट होता है, जो बार-बार गर्म करने पर भी बाकी तेलों की तुलना में ऑक्सीडेशन कम बनाता है. वैसे ही मूंगफली के तेल का उच्च ताप मानक 230 सेल्सियस होता है और ज्यादा गर्म होने पर भी फ्री रेडिकल्स कम बनते हैं. हालांकि इसे बार-बार गर्म करना सेहत के लिए हानिकारक है.

इन तेलों का न करें उपयोग

अब जानते हैं कि किन तेलों के उपयोग से बचना चाहिए. डीप फ्राई के लिए सोयाबीन, सूरजमुखी, कॉर्न ऑयल, राइस ब्राउन, और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कम करना चाहिए. आयुर्वेद में डीप फ्राइंग के पांच नियमों के बारे में बताया गया है, जिसमें पहला है, तेल को बार-बार प्रयोग करने से बचना, धुआं उठने के बाद तेल का इस्तेमाल न करना, अलग-अलग तेलों को मिलाने से बचना, तलने के बाद छानकर ही पुन: प्रयोग में लाना, और मोटे तले के बर्तन का इस्तेमाल करना शामिल है.

ये भी पढ़ें- योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार, एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स होंगे तैयार, WHO ग्लोबल मेडिकल सेंटर होगा अपग्रेड

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने PAK से आए हिंदुओं की दुर्दशा पर उठाए सवाल, सरकार से पूछा-नागरिकता देने के बाद…!

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान से भारत आए अनुसूचित जाति के हिंदुओं की दुर्दशा पर सवाल उठाया है....

More Articles Like This