Monkeypox: केरल में मिला मंकीपॉक्स का केस, दुबई से लौटा था शख्स

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Monkeypox: दिल्‍ली के बाद केरल के मलप्पुरम में मंकीपॉक्स के एक संदिग्ध केस की पहचान हुई है. हाल ही में दुबई से लौटे एक शख्स में इस बीमारी के लक्षण दिखाई दिए हैं. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि शख्स ने लक्षणों का पता चलते ही खुद को परिवार से अलग कर लिया और उसे फिलहाल मलप्‍पुरम जिले के मंजेरी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

जांच के लिए भेजे गए सैंपल

केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उसके सीरम के सैंपल जांच के लिए कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी प्रयोगशाला में भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इससे पहले, जिले के एक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही शख्‍स केरल आया था और बीमार पड़ने के बाद वह पहले एक प्राइवेट हॉस्‍पिटल में भर्ती था.

ये भी पढ़ें :- दुनियाभर में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट, इन देशों में पाए गए मरीज, जानें लक्षण

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version