केले से बने फेस पैक से चमक उठेगा चेहरा, ऐसे तैयार करें ये खास तरीके का पेस्ट..?

Must Read

HealthTips: आप में से हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है. माना गया है कि चेहरा चमकने से आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाता है. वहीं विशेषज्ञों की माने तो बदलती लाइफ स्टाइल, तनाव, प्रदूषण और गलत खान पान हमारी स्किन की चमक को फीका कर देते हैं. ऐसे में अपनी त्वचा का सही तरह से ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है.

केला में कई पोषक तत्व सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन की देखभाल के लिए घर पर ही बने देशी औषधियों को इस्तेमाल कर त्वचा की परेशानी को दूर कर सकते हैं. स्किन चमकदार बन जाएगा. केले से फेस पैक तैयार हो सकता है. केला में कई पोषक तत्व सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे फेस पैक जिसे आप केले की मदद से तैयार कर सकते हैं. फेस पैक को बनाने के लिए पके केले को अच्छे तरीके से मिश कर पेस्ट बना लें.

इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं…

इसमें शहद को मिलाएं. दोनों को अच्छे से मिक्स करें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. इसे 10 से 15 मिनट लगा कर रखें और फिर धोकर साफ कर लें. दही और केले से फेस पैक को बना सकते हैं. इससे स्किन चमक उठेगी और मुहांसे दूर हो जाएंगे. दही और केले को मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाएं. थोड़ी देर रहने दें. इसके बाद आप इसे धो लें.

घर में आसानी से मिल जाती है हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल स्किन केयर में पहले से ही होता आ रहा है. घर में हल्दी आसानी से मिल जाती है. केला और हल्दी को मिक्स कर ये पेस्ट बना लें. इसमें दही को मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं. इसे 15 मिनट तक रहने दें फिर धो कर साफ कर लें.

इसे भी पढ़ें. PM Modi के 75वें जन्मदिन पर Mukesh Ambani ने दी बधाई, जानिए क्‍या कहा ?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This