जिम में मेहनत के बाद भी नहीं घट रहा वजन, तो इन बातों का रखें ध्यान

Weight Loss Tips : आज के समय में कई लोग अपने मोटापे से परेशान हैं लेकिन वे अपना वजन घटाने के लिए जिम या योगा क्लास में पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ जाते हैं. वर्कआउट खत्म होने के बाद उन्हें लगता है कि उन्होंने अपनी फिटनेस के लिए सब कुछ सही किया है. लेकिन एक्‍सरसाइज के बाद वजन देखते हुए पुराना वजन देखकर निराश हो जाते हैं. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि जब हम नियमित एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो वजन कम क्यों नहीं हो रहा?.

बता दें कि वजन कम होना सिर्फ जिम में पसीना बहाने से तय नहीं होता. हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती हैं. क्‍योंकि हम दिनभर क्या खाते हैं, कितनी एक्टिविटी करते हैं, कितनी नींद लेते हैं और तनाव को कैसे संभालते हैं, ये सभी चीजें वजन पर काफी असर डालती हैं.

फिजिकल एक्टिविटी

ऐसे में फिटनेस एक्सपर्ट का कहना है कि फिजिकल एक्टिविटी के दौरान खर्च हुई ऊर्जा की भरपाई दूसरे तरीकों से कर लेता है. इसका मतलब यह नहीं कि वर्कआउट छोड़ देना चाहिए, बल्कि इसमें सुधार लाने के लिए इसे सही तरीके से करना जरूरी है. जैसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मसल्स बनाने में मदद करती है और मसल्स बढ़ने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे आराम की स्थिति में भी ज्यादा कैलोरी बर्न होती है.

खानपान भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका

इसके साथ ही वजन कम करने में खानपान भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कई लोग हेल्दी फूड तो खाते हैं, लेकिन खाते समय उसकी मात्रा का ध्यान नहीं देते. जैसे नट्स, घी, एवोकाडो, स्मूदी और सूखे मेवे जैसे कई हेल्दी फूड्स में कैलोरी ज्यादा होती है. अगर इन्हें अधिक मात्रा में खाया जाए तो वजन कम होने की गति धीमी हो सकती है. इसलिए संतुलित आहार और सही पोर्शन साइज पर ध्यान देना जरूरी है.

वजन घटाने के लिए दिनभर की गतिविधि

जानकारी के मुताबिक, शरीर का वजन घटाने के लिए दिनभर की गतिविधि भी बहुत मायने रखती है. सिर्फ एक घंटे जिम करने से पूरे दिन बैठकर बिताने की भरपाई नहीं हो सकती. ज्यादा चलना, सीढ़ियों का इस्तेमाल करना और बीच-बीच में शरीर को एक्टिव रखना वजन घटाने में मदद करता है. साथ ही पर्याप्त नींद और तनाव को कंट्रोल रखना भी जरूरी है, क्योंकि कम नींद और ज्यादा तनाव हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं और वजन कम करना मुश्किल बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :- कितनी खतरनाक होती है सोराइसिस बीमारी, जानें इसके लक्षण

Latest News

07 March 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग...

More Articles Like This

Exit mobile version