सर्दियों में शरीर को इन पोषक तत्वों से मिलेगी मजबूती..,गेंहू के आटे में मिलाकर खाएं ये बेहद जरूरी चीजें?

Must Read

HealthTips: इस गर्मी के बाद जल्द ही सर्दियां शुरू होंगी. सर्दियों में सेहत को मजबूत बनाने के लिए खान- पान में बदलाव करना बेहद जरूरी है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सर्दियों में अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता है. विशेषज्ञों की माने तो शरीर को मजबूत बनाने के लिए सर्दियों में गेंहू के आटे की रोटियों में कुछ बदलाव करने होंगे.

गेंहू के आटे में अन्य चीजों को मिलाकर बना सकते हैं रोटी

दादी- नानी के जमाने से विभिन्न प्रकार के आटे की रोटी सर्दियों में खाई जाती थी, जिससे शरीर को गर्मी मिलती थी. इसके साथ ही शरीर को मजबूत भी मिलती थी. गेंहू के आटे में अन्य चीजों को मिलाकर रोटी बना सकते हैं. सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने का काम करती है. बाजरे की रोटी बनाना बेहद आसान होता है.

रागी की तासीर भी होती है गर्म

अगर आप सिर्फ बाजरे की रोटी नहीं खाना चाहते हैं, तो आधा भाग बाजरा और आधा भाग गेहूं का आटा मिलाकर भी रोटी बना सकते हैं. इसमें फाइबर के साथ आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो ठंड में बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं. रागी की तासीर भी गर्म होती है, जो सर्दियों के लिए बेस्ट है. अगर अब तक आपने रागी की रोटी नहीं खाई है, तो आप इसे गर्म पानी में मिलाकर अच्छी तरीके से गूंथ कर बना सकते हैं.

जो शरीर को फायदा भी पहुंचाता है

रागी की रोटी के साथ ही इसका चिल्ला भी खूब टेस्टी होता है, जो शरीर को फायदा भी पहुंचाता है. चाहे तो गेंहू के आटे में रागी मिलाकर बना सकते हैं. गेहूं के आटे में अजवाइन मिलाकर खा सकते हैं. अजवाइन एक तरह का डाइजेशन एंजाइम बूस्टर है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. सर्दियों में डाइजेशन धीमा पड़ जाता है, जिससे कि ब्लोटिंग के साथ ही पेट संबंधी समस्या शुरू हो जाती है. गेहूं के आटे में थोड़ी सी अजवाइन डाल दें और फिर रोटी बनाएं.

इससे रोटी का टेस्ट भी बढ़ेगा

सोंठ का सेवन सर्दियों में अधिक किया जाता है, क्योंकि यह सर्दी जुकाम को भगाने के साथ डाइजेशन को बेहतर बनाता है. आटे में थोड़ा सा सोंठ मिलाकर रोटियां बना सकते हैं. इससे रोटी का टेस्ट भी बढ़ेगा और शरीर को फायदा भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ें. इन देशों के नागरिकों के लिए भारत ने खोले दरवाजे, बिना वीजा-पासपोर्ट के कर सकेंगे यात्रा…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This