Travel: भारत में Night Life को करना चाहते हैं एंजॉय, तो इन जगहों की करें सैर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Travel: आज के समय में दुनिया में शायद ही कोई होगा जिसे घूमना पसंद न हो. कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने पार्टनर संग, तो कोई अपने परिवार के साथ घूमने जाता है. लेकिन बात अगर युवाओं की करें, तो ये ट्रिप पर जाने के अलावा शहरों की नाइट लाइफ को भी एंजॉय करते हैं. ऐसे में ये लोग ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां की नाइट लाइफ बेहद शानदार हो. इसलिए आप भी अगर नाइट लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आपको बता दें कि भारत में ऐसी कई जगहें है, जहां की नाइट लाइफ काफी प्रसिद्ध है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ये कौन सी जगहें हैं…

काफी प्रसिद्ध है इन शहरों की नाइट लाइफ
मुंबई

अगर आप नाइट लाइफ को एंजॉय करना चाहते है, तो आप मुंबई जाने की योजना बना सकते है. यहां पब तो आप जा ही सकते हैं, साथ ही आप यहां पर मरीन-ड्राइव, चौपाटी बीच, नरीमन प्वाइंट और फोर्ट रोड और ड्राइविंग, डांस, ड्रिंकिंग, समुद्र तटों की सैर, सड़क किनारे स्थित ढाबों व रेस्टोरेंट्स में स्वादिष्ट खानों का स्वाद भी ले सकते हैं.

गोवा
गोवा जाने की चाहत तो सबकी होती है. लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें, गोवा अपने बीचों के अलावा अपनी नाइट लाइफ के लिए भी काफी ज्याकदा प्रसिद्ध है. आप यहां अंजुना बीच सहित अन्य बीच पर नाइट लाइफ का मजा ले सकते हैं.

बैंगलोर
आप अगर युवा हैं और अपने दोस्तों के साथ नाइट लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं, तो आप बैंगलोर जा सकते हैं. इस सिलकॉन वैली सिटी को पब कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है. यहां के एमजी रोड की नाइट लाइफ देखते ही बनती है.

जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर नाइट लाइफ के लिए भी काफी मशहूर है. यहां के मिडनाइट बाजार नाइट लाइफ की रौनक बढ़ाते हैं. अपने दोस्तों के साथ आप यहां घूमने का प्लान बना सकते है.

ये भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो राजस्थान में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This

Exit mobile version