Viral Video: स्कूटी पर 7 बच्चों की सवारी शख्स को पड़ी भारी…

Must Read

Viral Video: सोशल मीडिया पर आएदिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते है. इसी तरह का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक शख्स एक्टिवा पर सात बच्चों को बैठाकर फर्राटा भरते हुए नजर आ रहा है. किसी ने इस वीडियो को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को टैग कर दिया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्टिवा पर शख्स अपने चार बच्चों और पड़ोसियों के तीन बच्चों को लेकर जा रहा था. इस शख्स का नाम मुनव्वर शाह बताया जा रहा है, जिसकी नारियल की दुकान है. वह बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रहा था. वायरल हो रहा वीडियो चार-पांच दिन पहले का बताया जा रहा है.

वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन
वहीं पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो तारदेव थाना क्षेत्र में बनाया गया था, इसके बाद किसी ने मुंबई पुलिस को ट्विटर पर टैग किया, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आगे की कार्रवाई की. मालूम हो कि इस तरह के वीडियो आएदिन सोशल मीडिया में वारयल हो रहे है. ऐसे वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने पर कार्रवाई भी हो रही है.

Latest News

Shukra Gochar 2026: 11 अगस्त से बदल रही शुक्र की चाल, इन 4 राशियों को 25 अगस्त तक रहना होगा बेहद सावधान

11 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों को 25 अगस्त तक धन, करियर और निवेश से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

More Articles Like This