धार भोजशाला सर्वे का 11वां दिन, मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; जानिए अब तक का अपडेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhar Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में ASI सर्वे का आज 11वां दिन है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद ये सर्वे किया जा रहा है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई ने 10वें दिन (रविवार) को करीब 9 घंटे तक भोजशाला के अंदर और बाहर के हिस्सों का सर्वे किया. जानकारी के अनुसार इस दौरान ASI की टीम ने भोजशाला के पिछले हिस्से में तीन जगह अलग-अलग गड्ढे भी खोदे. इस सर्वे पर रोक लगाने के लिए आज मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस सर्वे पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली है, जिसपर आज सुनवाई होनी है.

एससी पहुंचा मुस्लिम पक्ष

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में हो रहे एएसआई के सर्वे पर रोक लगाने के लिए कमाल मौला वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष और मुस्लिम समाज पक्षकारों ने देश की शीर्ष न्यायालय का रूख किया है. मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली है. जिसपर आज सुनवाई होनी है. जानकारी दें कि मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के फैसले को चुनौती दी है और भोजशाला में चल रहे सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है.

जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

  • सर्वे के 10वें दिन यानी रविवार को एएसआई की टीम ने करीब 9 घंटों तक सर्वे किया है.
  • ASI की टीम ने भोजशाला के पिछले हिस्से में तीन जगह अलग-अलग गड्ढे भी खोदे.
  • मुस्लिस पक्ष इस सर्वे पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है, जहां पर आज सुनवाई होनी है.
  • भोजशाला कों अंदर बाहर नापा गया मतलब लम्बाई चौड़ाई का मेजरमेंट मिलाया गया
  • भोजशाला के अंदर बाहर से मिट्टी के सेम्पल लिए गए
  • खुदाई करके निकाले गए पत्थरों के सेम्पल लिए गए, जिससे भोजशाला की उम्र पता की जा सके
  • कार्बन डेटिंग की गई
  • भोजशाला के अंदर मौजूद पत्थरों पर मौजूद कलाकृतियों कों रिकॉर्ड किया उनके सबूत लिए
  • भोजशाला के बाहरी हिस्से में अबतक 3 गड्डे खोदे गए एक गड्डे की गहराई 12 फ़ीट से अधिक हो गई
  • गड्डे से मिट्टी और पत्थर निकाले गए
  • नींव की खुदाई तक जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा
  • भोजशाला के बाहर कमाल मौला मस्जिद तक मार्किंग की गई
  • भोजशाला के बाहर कब्रिस्तान के सामने भी मार्किंग की गई
  • भोजशाला की छत कों नापा गया
  • ASI की सर्वे टीम में 9 एक्सपर्ट और बड़े अब कुल 25 सदस्यों की टीम हो चुकी
  • SSP लगातार सुरक्षा व्यवस्था कों लेकर भोजशाला का निरिक्षण कर रहे
  • आज सुबह 8 बजे से 10वें दिन का दिन का सर्वे करेगी टीम
  • कल रंगपंचमी थी फिर भी सर्वे जारी रहा था.
  • भोजशाला के बाहर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कहीं हीटवेव तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी में कैसा रहेगा मौसम

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version