‘12 लाख नौकरियां चुनावी जुमला’, प्रशांत किशोर का Nitish Kumar पर हमला, बोले- ‘अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में उन…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prashant Kishor News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर एक बार फिर निशाना साधा है. प्रशांत किशोर ने ना दब नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना पर प्रहार किया है. बल्कि, हाल ही में 12 लाख नौकरी देने के वादे पर भी तंज कसा है. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “नीतीश जी ने जिन सात निश्चयों की घोषणा 2015 विधानसभा चुनावों में की थी, अब तक उन पर क्या काम हुआ उसका कोई हिसाब नहीं दिया गया है.

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

उन्‍होंने आगे कहा कि नीतीश जी अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में उन सभी निश्चयों को भूल गए हैं. जन सुराज की तरफ से आज, (23 अगस्त) को प्रशांत किशोर का यह बयान जारी किया गया है. नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, उन्होंने बिहार के युवाओं से वादा किया था कि उनकी सरकार हर 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को एक हजार का बेरोजगारी भत्ता देगी. इसके साथ ही सात निश्चयों में से एक निश्चय यह भी था कि एक करोड़ से ज्यादा परिवारों के बच्चों को 12वीं से आगे तक की पढ़ाई के लिए सस्ता कर्ज दिया जाएगा.

प्रशांत किशोर ने बताया कि बिहार सरकार के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 वर्षों में मात्र 9 लाख को ही इसका फायदा मिला. उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार का 12 लाख नई नौकरी देने का ऐलान करना केवल एक चुनावी जुमला है. पीके ने आगे कहा, इसके साथ ही 7 निश्चयों में से एक निश्चय यह भी था कि नाली-सड़कों का पक्कीकरण किया जाएगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़ी समस्या है. यदि आप गांवों में जाएंगे, तो यह मालूम पड़ता है कि 80 करोड़ की इस योजना में केवल भ्रष्टाचार हुआ है, असलियत में इसपर कोई काम नहीं हुआ है.

Latest News

Power Bank Charging Issue: फास्ट चार्जर के बाद भी पावर बैंक धीरे हो रहा है चार्ज? जानिए इसकी 4 बड़ी वजहें और कैसे करें...

Power Bank Charging Issue: अगर आपका पावर बैंक फास्ट चार्जर के बावजूद धीरे चार्ज हो रहा है, तो इसकी वजह गलत चार्जर, USB केबल, चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल या चार्जिंग पोर्ट में खराबी हो सकती है. जानिए पूरी जानकारी.

More Articles Like This