राजस्थान में दर्दनाक हादसा: टैंक में जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Rajasthan: राजस्थान में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना से हड़कंप मच गया. बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र (रीको फेज-3) में ‘लालजी इंडस्ट्रीज’ कपड़ा फैक्ट्री में केमिकल स्लज टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई. दोपहर करीब 12:30 बजे सफाई के दौरान अचानक टैंक में जहरीली गैस बन गई, जिससे तीनों मजदूर बेहोश होकर अंदर ही गिर पड़े.

बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही टैंक में उतारा

आनन-फानन में उन्हें बाहर निकालकर नाहटा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान श्रवण (32), गुमनाराम (25) और विशंभर तिवारी (54) के रूप में हुई है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही खतरनाक टैंक में उतारा गया था. इस हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

सफाई के लिए मशीनों की अनिवार्यता

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अशोक विश्नोई और डीएसपी अनिल पुरोहित ने मौका मुआयना किया. एसडीएम ने स्पष्ट किया कि फैक्ट्री संचालक की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्लज टैंक की सफाई इंसानों से करवाने पर पूरी तरह से पाबंदी है. नियम के मुताबिक ऐसे टैंक की सफाई के लिए मशीनों के उपयोग की अनिवार्यता है. फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की जाएगी, सारा लाइसेंस वगैरह की भी चेकिंग की जाएगी. जहां भी गड़बड़ी पाई जाएगी उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों और स्थानीय निवासियों में आक्रोश

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने नाहटा अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया है. प्रदर्शनकारी दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में करने के प्रयास जारी हैं.

इसे भी पढ़ें. Tehran Blast: ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शन के दौरान ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version