Republic Day 2024: 900KM प्रति घंटे की स्पीड से उड़ा राफेल, सुखोई ने भी दिखाया दम, देखें Video

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Republic Day 2024: आज पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है. इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है. इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी. इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं.  

सुखोई-राफेल ने जीता सबका दिल

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छह राफेल विमान मारुत फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ के ऊपर उड़े. वहीं, तीन सुखोई-30 Mk-I विमान वायु सेना मार्चिंग दल के साथ कार्तव्य पथ के उत्तर में जल चैनल पर 900 किमी प्रति घंटे की गति से त्रिशूल बनाते हुए उड़े.

प्रचंड कंबैट हेलीकॉप्टर और अपाचे हेलीकॉप्टर का दिखा कमाल

गणतंत्र दिवस परेड में प्रचंड कंबैट हेलीकॉप्टर द्वारा फ्लाई पास्ट किया गया. फ्लाई पास्ट का हवाई शॉट भी सामने आया, जिसे खुद पायलट ने लिया. इसी के साथ दो अपाचे हेलीकॉप्टर और दो एमके-IV विमानों ने कार्तव्य पथ पर उड़ान भरी.

Latest News

UP: परिवहन निगम के कर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने सहायता राशि में की वृद्धि

Bus Accident Compensation: परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. योगी सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत...

More Articles Like This

Exit mobile version