Independence Day 2026: 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत ब्रिटिश की गुलामी से आजाद हुआ था. इसलिए हर साल 15 अगस्त को बहुत धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. लेकिन आजादी के इतने वर्ष बाद लोगों के बीच इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि इस साल हम 79वां या 80वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं. यदि आपको भी इसको लेकर कंफ्यूजन है तो आइए इसे दूर करते हैं.
इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस?
लोगों के बीच इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. बता दें कि अंग्रेंजी हुकूमत की बेड़ियों को तोड़े हुए हमें इस साल 2026 में 80 वर्ष पूरे हो रहे हैं. ऐसे में लोग इस बात को लेकर उलझे हुए हैं कि इस वर्ष 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा या 80वां. इस कंफ्यूजन को दूर करते हुए हम आपको बता दें कि साल 2026 में हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं.
क्या है Independence Day 2026 की थीम
गौरतलब है कि प्रत्येक साल स्वतंत्रता दिवस का जश्न एक अलग थीम के साथ होता है, जो हर साल अलग होती है. इस बार स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम ‘‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ और ‘विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति’ (Yuva Shakti for Viksit Bharat@2047) है.
मध्य रात्री में भारत को मिली थी आजादी
जैसा की हम सभी जानते हैं कि भारत को ब्रिटिश राज की गुलामी से आजादी लेने में 200 साल से अधिक का समय लगा था. स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 की मध्य रात्री में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी. इसी दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था. उसी समय से हर साल देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराते हैं. इस दिन पूरा देश तिरंगे के रंग में डूबा नजर आता है.

