‘हाथ में तिरंगा है, अंतरिक्ष है, 140 करोड़ देशवासियों का सपना है’, PM Modi ने दी अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

National Space Day: आज 23 अगस्त को देशभर में नेशनल स्पेस डे मनाया जा रहा है. इस खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है. इस दौरान पीएम मोदी ने जेन-जी का भी जिक्र किया.

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं. आइए, और भी बड़े सपने देखें, अधिक नई चीजें बनाएं और नई सीमाओं को पार करें.” उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. पीएम ने कहा, “मैंने अयोध्या में कहा था कि ये नए कालचक्र की शुरुआत है. यह एक नए कालचक्र का उद्गम है. इस नए काल क्षेत्र में ग्लोबल ऑर्डर में भारत अपना स्पेस लगातार बड़ा बना रहा है। यह हमारे स्पेस प्रोग्राम में भी साफ-साफ दिखाई दे रहा है. हम सबने मिलकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में स्पेस सेक्टर की भूमिका बहुत बड़ी है.

जेन-जी का किया जिक्र National Space Day

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज ये जेन-जी इंजीनियर्स, जेन-जी डिजाइनर, जेन-जी कोडर और जेन-जी साइंटिस्ट नई-नई टेक्नोलॉजी बना रहे हैं. प्रोपल्शन सिस्टम हो, कंपोजिट मटेरियल हो, रॉकेट स्टेजेज हो, सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स हो, भारत का युवा आज उन क्षेत्रों में काम कर रहा है, जिनकी कुछ साल पहले कल्पना भी संभव नहीं थी.” उन्होंने कहा, “भारत का प्राइवेट स्पेस टैलेंट पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है. आज ग्लोबल इंवेस्टर्स के लिए भारत का स्पेस सेक्टर एक आकर्षक जगह बन रहा है. इसरो की सफलता देखकर कितने ही बच्चों के मन में ये बात आती है कि बड़ा होकर मैं भी वैज्ञानिक बनूंगा.”

रॉकेट का काउंटडाउन लाखों बच्चों को प्रेरित करता है

पीएम ने कहा, “वो रॉकेट का काउंटडाउन लाखों बच्चों को प्रेरित करता है. हर घर में कागज के हवाई जहाज उड़ाने वाला जो एयरोनॉटिकल इंजीनियर है, वो बड़ा होकर आप जैसा इंजीनियर बनना चाहता है, साइंटिस्ट बनना चाहता है. हाथ में तिरंगा है, अंतरिक्ष है और 140 करोड़ देशवासियों का सपना है, वही हम सबका संकल्‍प है.”

ये भी पढ़ें- KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

Latest News

ईरान ने ब्रिटेन पर किया साइबर हमला, 4 दिन तक ठप रहे पावर प्लांट

Iran UK Tension : ब्रिटेन के एक छोटे बिजली संयंत्र पर पिछले महीने हुआ साइबर हमला अब गंभीर सुरक्षा...

More Articles Like This