भीषण गर्मी से मिलेगी निजात, इन राज्यों में मौसम होगा कूल; IMD ने जारी किया अलर्ट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Mausam: इस साल पड़ने वाली गर्मी को लेकर तमाम प्रकार की बातें की जा रही हैं. मौसम विभाग ने पहले ही कहा है कि इस बार मौसम के तेवर तल्ख देखने को मिलेंगे. जो अभी से देखने को मिल रहा है. अभी अप्रैल का आधा महीना भी खत्म नहीं हुआ है, इससे पहले ही राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है. दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है. लोगों का कहना है कि अगर अभी यही हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा. इन सब के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. खबर यह है कि आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है.

इन राज्यों में मौसम रहेगा कूल

मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो 13 से 15 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ इन क्षेत्रों में बिजली चमकने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. आईएडी के अनुसार 13 से 15 अप्रैल के बीच आंधी- तूफान, बिजली गिरने, ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है.

दिल्ली के मौसम का हाल

अगर बात करें राजधानी के मौसम के बारे में तो यहां पर दो दिनों से पारा 40 के पार जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार इस झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलने जा रही है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश होनी की उम्मीद है. शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने ये अलर्ट जारी किया है.

यूपी-बिहार के मौसम का हाल

आपको बता दें कि यूपी-बिहार के लोगों को भी इस भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं, बिहार के कुछ जिलों में 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार के साथ बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की मां का निधन, सीएम ने जताया शोक; आज मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम-संस्कार

Latest News

दिवाली की रात दिख जाएं ये पक्षी या जानवर, तो समझें चमकने वाली है किस्मत

Diwali 2026: हिंदू धर्म में दीपावली को सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इस साल 8...

More Articles Like This

Exit mobile version