यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की मां का निधन, सीएम ने जताया शोक; आज मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम-संस्कार

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cabinet Minister Op Rajbhar Mother Death: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर की मां जितना देवी का गुरुवार देर रात निधन हो गया. उन्होंने 85 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. इस बात की जानकारी खुद मंत्री ओपी राजभर ने दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. ओपी राजभर की मां का अंतिम संस्कार आज वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर होगा.

जानकारी के अनुसार ओपी राजभर की मां फेफड़े की बीमारी से जूझ रही थीं. उनका उपचार राजधानी लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था, जहां पर उन्होंने आखिरी सांस ली. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सीएम योगी ने कहा कि दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है.

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी ने लिखा.”उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष श्री ओपी राजभर जी की पूज्य माता जी के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. प्रभु श्री राम से पूजनीय माता जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूँ. ॐ शांति!”

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version