दीपू चंद्र दास के बलिदान पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम- सनातन सत्य है, कट्टरपंथी इसे मिटा नहीं सकते

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Acharya Pramod Krishnam: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या की घटना पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गहरा शोक व्यक्त किया है.. उन्होंने दीपू चंद्र दास को नमन करते हुए कहा कि सनातन को मिटाने वाले मिट गए लेकिन सनातन आज भी जिंदा है.

कुछ दिनों पहले बांग्लादेश में 30 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की ईशनिंदा के आरोप में मुस्लिम कट्टरपंथियों के द्वारा बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

जिंदा जला दिये गए दीपू चंद्र दास

बांग्लादेशियों ने उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए पहले उनको मारा फिर पेड़ से लटकाकर जिंदा जला दिया. जिसपर कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सनातन धर्म को मिटाने के लिए एक हजार साल तक हिंदुओं पर जुल्म हुए. मिटाने वाले मिट गए सनातन आज भी शास्वत और सत्य है. दीपू चंद्र दास को शत्-शत् नमन. अपने पोस्ट में आजार्य प्रमोद कृष्णम ने बांग्लादेश सरकार की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को भी टैग किया.

बांग्लादेश में हुई हिंसा को लेकर भारत में भी जमकर प्रदर्शन हुए. बजरंग दल से लेकर विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों ने देश भर में प्रदर्शन करते हुए सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

भारत के पड़ोस में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या की घटना की कड़ी निंदा करता है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version