सिंधिया के दिग्विजय सिंह के लिए सम्मान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साधा निशाना, बोले- ‘काश राहुल गांधी में होते ऐसे संस्कार’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Bhopal: मध्य प्रदेश की राजनीति में “राजा” और “महाराज” के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग किसी से छिपी नहीं है. चुनावी मौसम हो या उसके बाद, दोनों नेता समय-समय पर एक-दूसरे पर तीखे कटाक्ष करते रहे हैं. चुनाव के दौरान दोनों नेताओं ने मंच से एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी की थी. लेकिन इस बार नजारा बिल्कुल अलग था. शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सहज, सौम्य और विनम्र स्वभाव से न केवल दिग्विजय सिंह का दिल जीत लिया, बल्कि वहां मौजूद हर व्यक्ति का मन मोह लिया.
दरअसल, भोपाल के रातीबड़ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. वह कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे और कुर्सी पर बैठ गए. तभी उनकी नजर सामने बैठे राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर पड़ी. दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में आए थे. दिग्विजय सिंह को देखते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच से नीचे उतरे और सीधे दिग्विजय सिंह के पास जा पहुंचे.

दिग्विजय सिंह के पास पहुंचकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि माफी चाहता हूं, मैं आपको देखा नहीं पाया. इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह का हाथ पड़कर उन्हें अपने साथ मंच तक लेकर गए. यह देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों से दिग्विजय सिंह और ज्योतिराज सिंधिया का स्वागत किया. जिस पर अब कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संस्कारों की बात जोड़ते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, काश यह संस्कार राहुल गांधी में होते, तो बुजुर्ग नेताओं को लंगड़ा घोड़ा ना बताते. ज्योतिरादित्य सिंधिया से उन्हें कुछ तो सीखना चाहिए था.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This