Dehradun Crime: बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dehradun Crime: देहरादून से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. घटना के पीछे पैसे के लेन-देन की बात सामने आई है. फिलहांल, पुलिस घटना की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है.

तिब्बती मार्केट के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, तिब्बती मार्केट के पास बदमाश युवक को गोली मारने के बाद भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को  दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई. अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे.

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूटी सवार दो हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया. मृतक का अपने पारिवारिक व्यवसाय और पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते उनकी माता ने पहले ही अपने बेटे को जान का खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा भी प्राप्त की थी.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं. साथ ही पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

ईरान में फिर भड़की हिंसा, ख़ामेनेई शासन के खिलाफ यूनिवर्सिटियों में प्रदर्शन, छात्रों-सुरक्षा बलों के बीच खूनी झड़प

Tehran: ईरान में ख़ामेनेई शासन के खिलाफ एक बार फिर हिंसा भड़क उठी. शनिवार को राजधानी तेहरान और मशहद...

More Articles Like This