एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला नए नौसेना प्रमुख का पदभार, देश के समुद्री हितों की रक्षा का भी दिया भरोसा

Must Read

New Indian Navy Chief 2026: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने रविवार को भारत के नए नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया है जो अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए हैं. पदभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए नए नौसेना प्रमुख ने चीन और हिंद महासागर के मौजूदा हालातों की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा का माहौल लगातार चुनौतीपूर्ण, जटिल और अप्रत्याशित बना हुआ है.

समुद्री हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क

उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय पूरी तरह सतर्क है. नौसेना को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रखा जाएगा. एडमिरल स्वामीनाथन ने यह जिम्मेदारी ऐसे समय में संभाली है, जब समुद्री सुरक्षा का माहौल तेजी से बदल रहा है और चुनौतियां बढ़ रही हैं. एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि भारतीय नौसेना क्षमता-वृद्धि और आधुनिकीकरण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है.

क्षमताओं को बनाया जाए और अधिक मजबूत 

मेरा प्रयास होगा कि नौसेना की प्रगति की गति को बनाए रखा जाए जारी सभी परियोजनाओं को सुदृढ़ किया जाए. जहां आवश्यकता हो वहां उन्हें और विस्तार दिया जाए तथा अत्याधुनिक व उभरती प्रौद्योगिकियों को शामिल करके हमारी परिचालन क्षमताओं को और अधिक मजबूत बनाया जाए. वे 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे. उन्हें ‘कम्युनिकेशन’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर’ (इलेक्ट्रॉनिक युद्ध) का विशेषज्ञ माना जाता है.

कई महत्वपूर्ण युद्धपोतों की संभाली कमान 

अपने लगभग चार दशक के करियर के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण युद्धपोतों जैसे आईएनएस विद्युत, आईएनएस कुलिश, आईएनएस मैसूर और आईएनएस विक्रमादित्य की कमान सफलतापूर्वक संभाली है.

इसे भी पढ़ें. इजराइल को लेबनान में मिली बड़ी सफलता, हिजबुल्लाह के रणनीतिक किले ब्यूफोर्ट कैसल पर किया कब्जा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This